न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सांड की आंख: 3 मिनट के ट्रेलर में दिखा शूटर दादियों का दमदार लुक, देखे वीडियो

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) स्टारर फिल्म 'सांड की आंख (Saand Ki Aankh)' का ट्रेलर (Saand Ki Aankh Trailer) रिलीज हो चूका है। इस फिल्म में दोनों एक्ट्रेस का देसी अवतार देखने को मिलने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Sep 2019 4:54:11

सांड की आंख: 3 मिनट के ट्रेलर में दिखा शूटर दादियों का दमदार लुक, देखे वीडियो

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) स्टारर फिल्म 'सांड की आंख (Saand Ki Aankh)' का ट्रेलर (Saand Ki Aankh Trailer) रिलीज हो चूका है। इस फिल्म में दोनों एक्ट्रेस का देसी अवतार देखने को मिलने वाला है।

तापसी पन्नू ने ट्विटर पर इसे साझा करते हुए लिखा, 'आ गया... मेहनत से हमारा प्यार... लेकिन ये वाला हम सब की माताओं को समर्पित है।' रिलायंस एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर इसे अपलोड किया गया है और कुछ ही घंटों में इस पर हजारों की संख्या में व्यूज, लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं। 3 मिनट 6 सेकंड का ये ट्रेलर काफी दमदार है। तुषार हीरानंदानी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में विनीत सिंह और प्रकाश झा भी नजर आने वाले हैं।

taapsee pannu,saand ki aankh trailer,saand ki aankh official trailer,bhumi pednekar,entertainment,bollywood news in hindi

क्या है ट्रेलर में?

उत्तर प्रदेश का जौहरी गांव साल 1988 तक भारत की किसी अन्य गांव की तरह ही था। लेकिन इसी दौरान गांव में कुछ ऐसा हुआ जो इसे नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर ले गया। 50 की उम्र में दो दादियों ने अपनी बच्चियों की खुशियों के लिए बंदूक उठाई और इसने उन दोनों को उस मुकाम पर पहुंचा दिया जिसकी कल्पना भारत ने शायद ही कभी की थी। उन्होंने कुल मिलाकर 352 मैडल्स जीते जिसने न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके गांव को भी मशहूर कर दिया।

यह फिल्म शूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर की जिंदगी पर आधारित है। तापसी ने प्रकाशी तोमर का और भूमि, चंद्रो तोमर का रोल निभाती नजर आ रही हैं। उम्र के 86 वसंत देख चुकी चंद्रो तोमर, यूपी के बागपत जिले के जोहरी गांव की रहने वाली हैं। चंद्रो तोमर के 6 बच्चे और 15 नाती-पोते हैं। चंद्रो, दुनिया की सबसे बुजुर्ग शूटर हैं। उनके अलावा उनकी ननद 81 साल की प्रकाशी तोमर भी उन्हीं को देखकर शूटिंग करने लगीं। 65 साल की उम्र में शूटिंग की प्रैक्टिस शुरू करने के बाद चंद्रो ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने 25 नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और सारे टूर्नामेंट जीते।

फिल्म का ट्रेलर सही मायने में ये दिखाता है कि महिलाएं अपने घर और परिवार के लिए बहुत कुछ करती हैं लेकिन शायद ही ज्यादातर मामलों में उन्हें वो क्रेडिट दिया जाता है जिसकी वे हकदार हैं। हालांकि जब वही महिला अपने लिए कुछ करने की कोशिश करती है तो समाज उन्हें रोकने और सीमित करने की कोशिश करता है। फिल्म उन्हीं सीमाओं और परिधियों को तोड़ कर बाहर निकलती दो ऐसी महिलाओं की कहानी है जिन्होंने विश्व स्तर पर मुकाम बनाया।

फिल्म की शूटिंग फरवरी में बागपत में शुरू हुई थी। फ़िल्म के कुछ हिस्सों को हस्तिनापुर और मवाना में फिल्माया जाएगा। शुरुआत में फिल्म का नाम 'वुमनिया' तय किया गया था, लेकिन टाइटल के कानूनी अधिकारों पर विवाद के कारण, जो कि प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के पास हैं, फिल्म का नाम बदलकर 'सांड की आंख' रख दिया गया। फिल्म 25 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी और इसके हाउसफुल समेत कई अन्य फिल्मों से क्लैश करने की भी गुंजाइश है जो इस मौके पर रिलीज होने जा रही हैं। देखना होगा कि क्या इसकी रिलीज डेट में कोई बदलाव होता है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
दीदी अंशुला की शादी में छाईं जाह्नवी कपूर, ढोल की थाप पर बिखेरा जलवा, ओरी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, वायरल हुआ वीडियो
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव