आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'बाला (Bala)' ने दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों का भी खूब दिल जीता है। फिल्म ने पहले दिन 10.15 करोड़ रुपये से शानदार ओपनिंग दी थी। जिसके बाद दूसरे दिन यानि शनिवार को फिल्म ने 15.73 करोड़ की कमाई की थी। वही फिल्म की तीसरे दिन यानी रविवार की कमाई की बात करे तो बाला ने 16-17 करोड़ की कमाई कर ली होगी। इस हिसाब से फिल्म की टोटल कमाई 41 करोड़ रुपये के आस-पास पहुंच गई है। हालांकि, इसकी अधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक बाला ने पहले दिन 10.15 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 15.73 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। फिल्म समीक्षक सुमित कदेल के मुताबिक बाला एक मनोरंजक फिल्म है, जिसने शानदार डायलॉग, कॉमेडी, भावनाओं के जरिए एक संदेश देने की कोशिश की है। किरदारों में भी आयुष्मान खुराना के साथ-साथ भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, सीमा पाहवा, मनोज पाहवा, जावेद जाफरी (Javed Jaffrey) और सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगाया है।
फिल्म जिस हिसाब से कमाई कर रही है उस अनुमान से अपने पहले हफ्ते में आसानी से 70 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।
#Bala hits the ball out of the park on Day 2... Superb growth... Day 3 should help *weekend total* cross ₹ 40 cr mark... Will be Ayushmann’s third film to hit ₹ 40 cr+ in *opening weekend* [#BadhaaiHo,
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'बाला बालमुकुंद शुक्ला' यानी कि 'बाला' (Bala) की कहानी है, जो बचपन में अपने लंबे बालों और जबरदस्त एटीट्यूड के लिए पहचाने जाते थे। नन्हे बाला लड़कियों के बीच अपने बालों की स्टाइल से मशहूर थे। टीचर से लेकर दोस्तों का मजाक उड़ाने में जरा सा भी वक्त नहीं लेते, लेकिन वक्त का पहिया ऐसा घूमा कि खुद मजाक बनने को मजबूर हो गए। 25 की उम्र में बाला का बाल झड़ना शुरू हो गया और फिर लग गई वाट। 200 से ज्यादा नुस्खे अपनाए, लेकिन फिर भी कोई उपाय नहीं मिला। आखिर में नकली बालों का सहारा लेना पड़ा। काले रंग की वजह से बचपन से लोगों का ताना सुनती आईं लतिका त्रिवेदी (Bhumi Pednekar) अपने क्लासमेट बाला को बीच-बीच में छेड़ती रहती। फिर लाइफ में आती हैं परी मिश्रा (Yami Gautam), जो सच में बाला की जिंदगी के लिए परी होती हैं और फिर शुरू होता है फिल्म का असली मजा।














