बाहुबली के एक्टर प्रभास ने तेलंगाना सीएम रिलीफ फंड में 1.5 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं ताकि बाढ़ प्रभावितों की मदद की जा सके। प्रभास के इस नेक काम की जानकारी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े पीआरओ बीए राजू ने ट्विटर पर शेयर की है। दरअसल, हैदराबाद में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण 37 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं। जनजीवन को फिर से नॉर्मल बनाने के लिए डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और निगम कर्मचारी बिना रुके काम कर रहे हैं। बाढ़ से अब तक तेलंगाना में करीब 70 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना के मंत्री के मुताबिक शहर में 1908 के बाद दूसरी बार यह रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है। तेलंगाना राज्य भारी वर्षा से तबाह हो गया है और हैदराबाद में भी कई क्षेत्र डूब गए हैं। ऐसे में वहां के लोग काफी कठिनाइयों से गुजर रहे हैं।
बता दे, यह पहला मौका नहीं है जब प्रभास का यह रूप सामने आया है। इसके पहले उन्होंने पीएम मोदी की अपील पर कोविड रिलीफ फंड में भी 1 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया था। प्रभास से पहले बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, चिंरजीवी सीएम रिलीफ फंड में डोनेशन दे चुके हैं।
Rebel Star #Prabhas Announces A Contribution Of Rs 1 Crore 50 Lakhs To Telangana CM Relief Fund Towards Flood Relief Efforts @TelanganaCMO @KTRTRS
తెలంగాణలో వరద బాధితులకు రెబల్वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रभास इन दिनों इटली में हैं और वे अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में नाग अश्विन की अनाम फिल्म, ओम राउत की आदिपुरुष और राधा कृष्ण कुमार की फिल्म राधे श्याम शामिल हैं। राधे श्याम में प्रभास के कैरेक्टर का नाम विक्रमादित्य है, जिसका नया पोस्टर रिलीज किया गया है। प्रभास 23 अक्टूबर को 41वां बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे।














