न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुराग कश्यप ने छोड़ा ट्विटर, आखिरी ट्वीट में लिखा- जब बिना डर के बोल नहीं सकता तो मैं बोलूंगा ही नहीं

सामाजिक मुद्दों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने वाले लेखक, निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने ट्विटर छोड़ दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Aug 2019 8:22:08

अनुराग कश्यप ने छोड़ा ट्विटर, आखिरी ट्वीट में लिखा- जब बिना डर के बोल नहीं सकता तो मैं बोलूंगा ही नहीं

सामाजिक मुद्दों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने वाले लेखक, निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने ट्विटर छोड़ दिया है। बेटी को मिल रही धमकियां और अपने पैरेंट्स को आने वाले अनजान फोन कॉल्स को वजह बताते अनुराग कश्यप ने शनिवार रात करीब 9 बजे दो ट्वीट करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट को डिलीट कर दिया।

अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया, 'जब आपके माता-पिता को फोन आने लग जाएं और आपकी बेटी को ऑनलाइन धमकियां मिलने लगे तो फिर कोई भी बात नहीं करना चाहता है। कोई वजह या कोई भी तर्क नहीं बचेगा। दबंगों का राज होगा और दबंगई जीने का नया तरीका। सबको नया भारत मुबारक हो और आप इसमें रह सकें। आपको खुशियां और तरक्की मिले। ये मेरा आखिरी ट्वीट होगा क्योंकि मैं ट्विटर छोड़ रहा हूं। जब मैं बिना डर के बोल नहीं सकता तो मैं बोलूंगा ही नहीं। अलविदा।'

बहरहाल, खुद को हिंदू कार्यकर्ता बताने वाले राहुल ईश्वर ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि अनुराग कश्यप ने अपना ट्विटर डिलीट कर दिया। यह लोकतंत्र के लिए दुखद और बुरा है जब हम बिना डर के अपनी राय नहीं जाहिर कर सकते। मैं 99% मुद्दों पर अनुराग कश्यप से असहमत हूं, लेकिन उनके कहने का अधिकार एक राष्ट्र के रूप में हमारी जिम्मेदारी है।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया था। अनुराग कश्यप ने कश्मीर पर सरकार के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना निशाना साधा था। अनुराग ने कश्मीर पर फैसले को लेकर खुद के कंफ्यूज होने की स्थ‍िति भी जाहिर की थी।

आर्टिकल 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले पर अनुराग ने कही दी ये बात...

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि उन्हें सरकार के फैसले पर विरोध से कहीं ज्यादा फैसला लिए जाने के तरीके से डर लग रहा है। अनुराग ने लिखा- ‘एक आदमी को लगता है कि वो जानता है कि 120 करोड़ लोगों के लिए क्या सही है और इसे लागू करने के लिए उसके पास पावर भी है।’ अनुराग ने कश्मीर को लेकर बैक टू बैक तीन ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, Article 370 या 35A, के बारे में में ज़्यादा नहीं कह सकता। इसका implication, history, या facts मैं अभी भी समझा नहीं हूं। कभी लगता है जाना चाहिए था, कभी लगता है क्यों गया। ना मैं कश्मीरी मुसलमान हूं, न कश्मीरी पंडित। मेरा कश्मीरी दोस्त कहता है कश्मीर की कहानी Roshomon की तरह है।

अनुराग कश्यप ने लिखा, कई पहलू हैं कश्मीर के। सभी सही हैं और सभी ग़लत। बस इतना जानता हूं कि जिस तरीके से यह सब हुआ, सही नहीं था। उन्होंने लिखा, पता है डराने वाली बात क्या है, ये कि एक आदमी सोचता है कि 1,200,000,000 लोगों के लाभ के लिए क्या बेहतर है, उसे मालूम है, उसे अपनी शक्त‍ि का इस्तेमाल करने की एक्सेस है। अनुराग कश्यप का ये ट्वीट सीधा-सीधा पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा कर रहा था।

इस ट्वीट के बाद अनुराग दक्षिणपंथियों के निशाने पर आ गए। भारी ट्रोलिंग के बाद अनुराग ने फिर से ट्वीट किया और लिखा कि वो आर्टिकल 370 को समझ नहीं पाए हैं लेकिन जिस तरीके से इसे हटाया गया उसका तरीका गलत था। बता दें कश्यप उन फिल्मी हस्तियों में शामिल हैं जिन्होंने 23 जुलाई को भीड़ द्वारा हिंसा करने और लोगों को पीट पीट कर हत्या करने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उसे जारी किया था। पत्र में कहा गया है कि ‘जय श्री राम' ‘भड़काऊ युद्धोन्माद' हो गया है और इससे कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका