न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Anurag Kashyap और Taapsee Pannu की बढ़ीं मुश्किलें, लगातार दूसरे दिन भी इनकम टैक्स की रेड

एक्ट्रेस तापसी पन्नू, प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने और मधु मंटेना पर आयकर विभाग (IT Department) का शिकंजा कसता जा रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Mar 2021 12:58:30

Anurag Kashyap और Taapsee Pannu की बढ़ीं मुश्किलें, लगातार दूसरे दिन भी इनकम टैक्स की रेड

एक्ट्रेस तापसी पन्नू, प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने और मधु मंटेना पर आयकर विभाग (IT Department) का शिकंजा कसता जा रहा है। इन सभी लोगों के ठिकानों पर इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट की रेड आज भी जारी है। इनके अलावा फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट, Kwan टैलेंट हंट कंपनी और एक्सीड कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह रेड अगले तीन दिन तक चल सकती है। बता दे, तापसी पन्नू और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पुणे में थे, जहां उनसे होटल में पूछताछ की गई। इन सभी लोगों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर लिए गए है। इन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है।

सामने आई बड़ी वजह

आयकर सूत्र के मुताबिक अनुराग (Anurag Kashyap) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) पर आयकर छापेमारी का मूल कारण सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी की वजह है अनुराग कश्यप का हाल ही में किया गया प्रॉपर्टी निवेश। अनुराग ने 16 करोड़ रुपये घर खरीदने में निवेश किए हैं। इस घर को खरीदने में बड़ी राशि उस कम्पनी के अकाउंट से दी गई, जो कंपनी अब बंद कर दी गई है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने अपने घर का इन्टीरियर डिजाइन और डेकोर कराया था। इसका पेमेंट भी इसी कंपनी के खाते से किया गया। इन मामलों की वजह से ये जांच शुरू हुई, जो अब साल 2011 से वर्तमान आयकर अदायगी तक पहुंच गई है।

प्रोड्यूसर मधु मंटेना की मुंबई स्थित क्वीनबीच बिल्डिंग में भी इनकम टैक्स विभाग के 6 अधिकारियों ने छापा मारा। उधर, फिल्ममेकर मधु मंटेना की कंपनी क्वान टैलेंट मैनेजमेंट के अंधेरी वेस्ट के सेंटर पर भी आयकर के 8 अधिकारियों की टीम सुबह 6 बजे छापेमारी की। क्वान कंपनी के 4 अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया गया है।

टैक्स चोरी से मामले में आयकार विभाग (Income Tax Department) के अधिकारियों ने बुधवार देर रात तक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) से पूछताछ की। हालांकि आयकर विभाग की कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रहेगी और इन सितारों से पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा आयकर विभाग की टीम एकबार फिर तलाशी के लिए इनके घर पहुंच सकती है।

फंक्शनल नहीं रही फैंटम फिल्म्स

फैंटम फिल्म्स कंपनी को अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने, मधु मंटेना और विकास बहल ने 2010 में लॉन्च किया था। 2018 में विकास बहल पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद यह कंपनी बंद कर दी गई। इन चारों पर आरोप है कि फैंटम फिल्म से हुई कमाई की सही डिटेल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को नहीं दी गई और इनकम कम दिखाई गई।

मंटेना ने एक महीने पहले ही फैंटम फिल्म्स में अनुराग कश्यप, विकास बहल और विक्रमादित्य मोटवानी का कुल 37.5% हिस्सा भी खरीद लिया। मंटेना के पास 12.5% शेयर पहले से था। इस प्रोडक्शन हाउस में बाकी 50% हिस्सेदारी अनिल अंबानी ग्रुप की रिलायंस एंटरटेनमेंट के पास है। यानी छापे किसी न किसी तरह से एक-दूसरे से कनेक्टेड हैं। फैंटम फिल्म्स कंपनी की पहली फिल्म लुटेरा 2013 में आई थी। इसके बाद इस बैनर के तहत हंसी तो फंसी, क्वीन, अगली, NH-10, हंटर, मुंबई वेलवेट, मसान, शानदार, उड़ता पंजाब, रमन राघव-2, रॉन्ग साइड राजू, मुक्केबाज, सुपर 30 और धूमकेतु जैसी फिल्में बनीं। धूमकेतु 2020 में रिलीज हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
भारत के लिए रवाना LNG जहाज बना निशाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ड्रोन हमले के बाद इंजन रूम में लगी आग
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
खाली पेट केला खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें किन समस्याओं का बढ़ता है खतरा
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
कौन हैं प्रमोद नौटियाल? बदरीनाथ चढ़ावा चोरी में हुए सस्पेंड; मायावती ने उठाई SIT जांच की मांग
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
पेट की जलन और गैस से परेशान हैं? इलायची का सही इस्तेमाल दिला सकता है राहत
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
हेयरफॉल से हैं परेशान? बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर