न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमर सिंह को अमिताभ की श्रद्धांजलि, ब्लॉग में लिखा- निकट प्राण, संबंध निकट, वो आत्मा नहीं रही

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का शनिवार की दोपहर निधन हो गया। वो पिछले काफी समय से बीमार थे और उनका सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Aug 2020 1:39:02

अमर सिंह को अमिताभ की श्रद्धांजलि, ब्लॉग में लिखा- निकट प्राण, संबंध निकट, वो आत्मा नहीं रही

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह का शनिवार की दोपहर निधन हो गया। वो पिछले काफी समय से बीमार थे और उनका सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। अमिताभ बच्चन ने अपने दोस्त और राजनेता अमर सिंह को श्रद्धांजलि दी है। बता दे, इस समय अमिताभ बच्चन नानावटी हॉस्पिटल में कोविड-19 का इलाज करा रहे है। उन्होंने शनिवार शाम अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक फोटो साझा की है, जिसमें वे गर्दन झुकाए दिखाई दे रहे हैं। बिग बी ने सोशल मीडिया पर फोटो को कोई कैप्शन नहीं दिया है। लेकिन ब्लॉग पर इसके साथ अमर सिंह के सम्मान में दो इमोशनल लाइन लिखी हैं।

‘‘शोक ग्रस्त, मस्तिष्क झुका, प्रार्थनाएं केवल रहीं,
निकट प्राण, संबंध निकट, वो आत्मा नहीं रही !’’

कभी बच्चन परिवार के बेहद करीब थे अमर सिंह

अमिताभ बच्चन और अमर सिंह की दोस्ती एक दौर में काफी चर्चा में रही है। हालांकि बाद में कुछ कारणों के चलते दोनों के संबंध काफी ज्यादा बिगड़ गए थे। कहा जाता है कि वे ही जया बच्चन को समाजवादी पार्टी में लेकर आए थे। हालांकि, 2012 में अनिल अंबानी की पार्टी में जया के साथ हुई कहासुनी के बाद बच्चन परिवार से उनके रिश्ते खराब हो गए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'अमिताभ ने उस झगड़े में अपनी पत्नी का साथ दिया था। तभी से हमारे बीच दूरियां बढ़ गई थीं।'

ऐसे हुई थी अमर सिंह और अमिताभ बच्चन की दोस्ती

बात 90 के दशक की है जब अमिताभ बच्चन अपने करियर के बुरे दौर में थे। उनकी कंपनी ABCL दिवालिया हो चुकी थी और तब अमर सिंह उनकी जिंदगी में जैसे देवदूत बनकर आ गए। अमिताभ के बारे में अमर सिंह खुद ये बात कह चुके हैं कि जब बड़े कॉर्पोरेट घरानों ने भी अमिताभ की मदद करने से इनकार कर दिया था तब उस वक्त उन्होंने अमिताभ को डूबने से बचाया था। अब सवाल उठता है कि एक दिग्गज नेता और राजनेता की दोस्ती कैसे हुई? तो बता दें कि सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत राय से अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन की दोस्ती कराई थी। कहा जा सकता है कि अमिताभ की शौहरत ने सहाराश्री की मदद की। कॉर्पोरेट डीलर से दिग्गज नेता बने अमर सिंह ने अमिताभ और सहाराश्री के कद को भुनाया।

बच्चन परिवार पर लगाए थे कई आरोप

एक म्यूजिक एल्बम की लॉन्चिंग पर अमर सिंह ने कहा था, 'अमिताभ बच्चन एक ऐसे एक्टर हैं, जो कई आपराधिक मामलों में लिप्त हैं। पनामा पेपर्स विवाद में भी उनका नाम आ चुका है।'

एक अन्य कार्यक्रम के दौरान अमर सिंह ने कहा था, 'ऐश्वर्या मेरी बहुत इज्जत करती है। अभिषेक ने भी आज तक मेरे खिलाफ कुछ नहीं कहा। मुझे अमिताभ बच्चन से भी कोई गिला नहीं है। उन्होंने खुद मुझे चेतावनी दी थी कि मैं जया बच्चन को पॉलिटिकल फील्ड में न उतारूं। मैंने ही उनकी भली सलाह नहीं मानी।'

फरवरी में बच्चन परिवार से माफी मांगी थी

अमर सिंह ने 18 फरवरी 2020 को अमिताभ बच्चन से माफी मांगी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, 'आज मेरे पिताजी की पुण्यतिथि है और मुझे इसी वजह से अमिताभ बच्चन जी ने मैसेज भेजा। जिंदगी के ऐसे मोड़ पर जब मैं जीवन और मौत के संघर्ष में जूझ रहा हूं, मैं अमित जी और उनके परिवार के प्रति बेवजह की बयानबाजी के लिए खेद प्रकट करता हूं। भगवान उन सबकी रक्षा करे।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव