बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान 'दादा साहब फाल्के अवॉर्ड' मिलने की घोषणा के बाद अमिताभ बच्चन को दुनियाभर के फैंस सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड से भी बिग बी को बधाईयां मिल रही हैं। अब अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दादासाहब फाल्के अवॉर्ड दिए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। अमिताभ ने लोगों का सोशल मीडिया पर आभार जताते हुए लिखा, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं। कृतज्ञ हूं मैं , परिपूर्ण , आभार और धन्यवाद... मैं केवल एक विनयपूर्ण, विनम्र अमिताभ बच्चन हूं।' मालूम हो 5 दशकों से सिल्वर स्क्रीन पर उम्दा रोल्स कर दर्शकों का एंटरटेन कर रहे अमिताभ बच्चन 76 साल की उम्र में भी एक्टिव हैं।
T 3298 - There is a paucity of words searching a response .. for the generosity of words that pour in ..
I am but deeply grateful and most humbled .. my sincerest gratitude ..
कृतज्ञ हूँ मैं , परिपूर्ण , आभार और धन्यवाद ... मैं केवल एक विनयपूर्ण , विनम्र अमिताभ बच्चन हूँबता दें कि सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर मंगलवार को ये घोषणा की थी कि अमिताभ बच्चन को दादासाहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह खबर आते ही अभिषेक बच्चन, रजनीकांत, लता मंगेशकर, आशा भोसले, अनिल कपूर, करण जौहर, रीतेश देशमुख, विवेक ओबरॉय, अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, हुमा कुरैशी और कार्तिक आर्यन जैसे सिलेब्स ने उन्हें बधाई दी थी।
अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक ने भी पिता को मिल रहे इस सम्मान पर खुशी जताई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का ट्वीट शेयर कर लिखा- Overjoyed and so, so proud! #ProudSon।
वहीं श्वेता बच्चन नंदा ने बिग बी की तस्वीर शेयर कर लिखा- आपके दादा (साहेब फाल्के) कौन हैं? अविश्वसनीय उत्साह, गर्व, आंसू और सामान्य उन्माद! बधाई पापा ♥ ♥Overjoyed and so, so proud! #ProudSon 🙏 https://t.co/bDj4kNaVhS
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) September 24, 2019














