बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक्टर को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वे घर पहुंच गए हैं। 76 साल की उम्र में उन्होंने कोरोना वायरस को पस्त कर दिया है। अभिषेक बच्चन ने इस बारे में एक ट्वीट कर के जानकारी दी है। लंबे समय से मुबंई के नानावटी अस्पताल में भर्ती अमिताभ बच्चन का अब कोरोना को मात देना फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है।
अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'मेरे पिता का हालिया कोविड टेस्ट नेगेटिव आया है। भगवान का शुक्र है। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब वो घर पर हैं। आप सभी का बहुत-बहुत आभार। आपकी प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।'
🙏🏽 my father, thankfully, has tested negative on his latest Covid-19 test and has been discharged from the hospital. He will now be at home and rest. Thank you all for all your prayers and wishes for him. 🙏🏽
— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) August 2, 2020
अभिषेक ने अपने बारे में लिखा, 'दुर्भाग्य से मैं अब भी कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहा हूं। मैं आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए फिर से और दिल से आभार व्यक्त करता हूं। अपने पूरे परिवार की ओर से मैं ये कहना चाहना हूं कि आप सभी की प्रार्थनाओं ने हमें बल दिया है इसके लिए हम सदैव आपके ऋणी रहेंगे। इसके अलावा मैं जल्द ही कोरोना को हराकर लौटूंगा।'
T 3613 - I have tested CoVid- have been discharged. I am back home in solitary quarantine.
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan)
Grace of the Almighty, blessings of Ma Babuji, prayers & duas of near & dear & friends fans EF .. and the excellent care and nursing at Nanavati made it possible for me to see this day . pic.twitter.com/76jWbN5hvM














