फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अगली फिल्म 'अतरंगी रे' में सलीम की भूमिका में नजर आनेवाले हैं। आनंद एल. रॉय की फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग आगरा में हो रही है। अक्षय ने इसी फिल्म से जुड़ा एक बिहाइंड द सेट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह ताज महल के सामने डांस करते दिख रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा धनुष और सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी हैं। आपको बता दे, इस फिल्म की शूटिंग से पहले अक्षय ने 'बेल बॉटम' की शूटिंग खत्म की है। यह दुनिया की ऐसी पहली फिल्म थी जिसकी शूटिंग पेंडेमिक में शुरू हुई और खत्म भी हुई।














