न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बायकॉट से डरे मेकर्स, लक्ष्मी बॉम्ब के ट्रेलर से लाइक्स-डिस्लाइक का ऑप्शन गायब

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अक्षय कुमार पहली बार ट्रांसजेंडर किरदार में नज़र आ रहे है। अक्षय भूलभुलैया में भूत भगाने वाले डॉक्टर के किरदार में थे, मगर इस बार वो ख़ुद भूत का शिकार बने हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Oct 2020 4:03:24

बायकॉट से डरे मेकर्स,  लक्ष्मी बॉम्ब के ट्रेलर से लाइक्स-डिस्लाइक का ऑप्शन गायब

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अक्षय कुमार पहली बार ट्रांसजेंडर किरदार में नज़र आ रहे है। अक्षय भूलभुलैया में भूत भगाने वाले डॉक्टर के किरदार में थे, मगर इस बार वो ख़ुद भूत का शिकार बने हैं। लक्ष्मी बम इस साल दिवाली के मौक़े पर रिलीज़ की जा रही है, मगर सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर। 3 मिनट से भी अधिक लंबे इस ट्रेलर को फैंस की पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। ऐसे में फिल्म के मेकर्स को उम्मीद है कि इस फिल्म को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा हालांकि फिल्म के ट्रेलर पर लाइक्स और डिस्लाइक्स का ऑप्शन हटाया गया है जिससे फैंस काफी हैरान हैं। ट्रेलर को देखने के बाद आप लाइक्स और डिस्लाइक्स तो कर सकते हैं लेकिन इतने लोगों ने लाइक किया कितनों ने डिस्लाइक्स यह आप नहीं देख सकतें। ऐसा होने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं।

दरअसल इस फिल्म की रिलीज से पहले ही लक्ष्मी बॉम्ब को बायकॉट करने की मांग सोशल मीडिया पर उठ रही है। पहले जहां इस मूवी का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, वहीं अब अक्षय का ड्रग्स मामले पर बोलना उनकी इस फिल्म के खिलाफ गया है। दरअसल, अक्षय ने एक वीडियो शेयर कर बॉलीवुड के ड्रग्स केस पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक ही नजरिए से देखना गलत होगा। हर कोई ड्रग्स नहीं लेता है। इस वीडियो पर गुस्सा जताते हुए लोगों ने अक्षय पर बॉलीवुड का बचाव करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा इससे पहले आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म सड़क 2 को फैंस के जबरदस्त गुस्से का सामना करना पड़ा था और इस फिल्म के ट्रेलर को 13 मिलियन से अधिक लोगों ने डिस्लाइक किया था जो अब तक का रिकॉर्ड है। इसके अलावा अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की फिल्म खाली पीली के ट्रेलर पर भी लाइक्स की तुलना में काफी डिस्लाइक्स देखने को मिले थे।

शायद इसी का नतीजा है कि फॉक्स स्टार हिंदी ने अक्षय की लक्ष्मीबॉम्ब के ट्रेलर पर लाइक्स और डिस्लाइक्स का ऑप्शन नहीं दिया है क्योंकि अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार की फिल्म की नेगेटिव पब्लिसिटी कहीं ना कहीं इस फिल्म की परफॉर्मेंस पर भी असर डाल सकती थी। हालांकि लक्ष्मी बॉम्ब के ट्रेलर पर कमेंट सेक्शन खुला हुआ है जिस पर फैंस कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही फैंस का गुस्सा स्टार किड्स की फिल्मों को लेकर फूट रहा है। यही कारण है कि अनन्या पांडे और आलिया भट्ट की फिल्मों को नेगेटिव रिस्पॉन्स मिला और शायद इसी ट्रेंड के चलते ही अक्षय की फिल्म के मेकर्स ने लक्ष्मी बॉम्ब ट्रेलर पर लाइक्स-डिस्लाइक्स का ऑप्शन हटाया है।

Akshay Kumar,laxmmi bomb,laxmmi bomb trailer,hide like and dislike button,bollywood news,kiara advani,entertainment

हॉरर और थ्रिल के साथ कॉमेडी का भी ज़बरदस्त तड़का

बता दे, 'लक्ष्मी बम' में हॉरर और थ्रिल के साथ कॉमेडी का भी ज़बरदस्त तड़का है। फ़िल्म का निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है। यह तमिल ब्लॉकबस्टर 'मुनि 2- कंचना' का आधिकारिक रीमेक है। ट्रेलर काफ़ी दिलचस्प है और फ़िल्म देखने के लिए उत्सुकता जगाता है। अक्षय ने एक्शन, ड्रामा, इमोशन से लेकर कॉमेडी फ़िल्में की हैं, मगर इस बार वो अलग ही रंग में हैं। भूलभुलैया के बाद अक्षय की यह दूसरी हॉरर-कॉमेडी है।

लक्ष्मी बम अगले महीने 9 तारीख़ को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी। अक्षय ने ट्रेलर शेयर करने के साथ लिखा- जहां कहीं भी हैं, वहीं रुक जाएं और तैयार हो जाएं देखने के लिए लक्ष्मी बम का ट्रेलर, क्योंकि बरसने आ रही है लक्ष्मी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव