न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार का डबल दिवाली धमाका, कॉमेडी, ड्रामा, कंफ्यूजन से भरा Housefull 4 का ट्रेलर रिलीज

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 4 (Housefull 4) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वही आज फिल्म का ट्रेलर (Housefull 4 Trailer Release) रिलीज किया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Sep 2019 3:03:25

अक्षय कुमार का डबल दिवाली धमाका, कॉमेडी, ड्रामा, कंफ्यूजन से भरा Housefull 4 का ट्रेलर रिलीज

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 4 (Housefull 4) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वही आज फिल्म का ट्रेलर (Housefull 4 Trailer Release) रिलीज किया गया है। साल 2010 में शुरू हुआ हाउसफुल फ्रैंचाइजी की ये चौथी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार संग रितेश देशमुख (Riteish Deshmkukh), बॉबी देओल (Bobby Deol), राणा दग्गुबती, कृति सेनन (Kriti Sanon), कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी स्पेशल अपीयरेंस करने जा रहे हैं। इस फिल्म को डायरेक्टर फरहाद समजी ने बनाया है।

शानदार कॉमेडी, हॉरर और ढेर सारे ड्रामे से भरा ये ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस ट्रेलर में सिर्फ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने 'भूल भुलैया' वाले अवतार की याद दिला रहे हैं। दिलचस्प बात ये भी है कि फ़िल्म का ट्रेलर भारत के साथ-साथ यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और दुबई में एक ही समय में रिलीज़ किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार कई अलग-अलग लुक्स में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार लंदन में रहने वाले आदमी है, जो 600 साल पहले राजकुमार था। उसे अपने पिछले जन्म के बारे में सबकुछ याद आ जाता है और फिर वो अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस पुर्नजन्म की गुत्थी को सुलझाता और अपने प्यार को पाने की कोशिश करता है।

Akshay Kumar,riteish deshmkukh,bobby deol,housefull 4,housefull 4 trailer release,kriti sanon,pooja hegde,entertainment,bollywood news in hindi

ट्रेलर से पहले इस फिल्म के शानदार पोस्टर्स रिलीज हुए थे। इन पोस्टर्स में सबसे इंटरेस्टिंग अंदाज अक्षय कुमार का था। 'हाउसफुल 4' में हर स्टार के दो किरदार होंगे, यानी होगा डबल धमाल। फिल्म के एक किरदार में अक्षय कुमार गंजे नजर आएंगे। वहीं ये देखना दिलचस्प होगा कि हाउसफुल फ्रेंचाइजी की ये चौथी फिल्म यानी 'हाउसफुल 4' बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है।

कैसा है ट्रेलर?

हाउसफुल 4 का ट्रेलर मजेदार है। इस ट्रेलर में ढेर सारे जोक हैं और आप अक्षय कुमार और रितेश देशमुख को बढ़िया कॉमेडी करते देख सकते हैं। इसके अलावा फिल्म में कृति खरबंदा, कृति सेनन और पूजा हेगड़े सिर्फ ग्लेमर का तड़का ही नहीं लगा रहीं बल्कि एक्शन करती भी दिख रही हैं। इसके अलावा जो ट्रेलर में सबसे खास है वो सपोर्टिंग एक्टर्स।

फिल्म में राणा दग्गुबती एक खूंखार पहवान के रोल में बढ़िया लग रहे हैं तो वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बाबा के रोल में नजर आएंगे। आप नवाज को इस फिल्म में बढ़िया कॉमेडी करते देखेंगे। ट्रेलर में उनकी पॉपुलर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स का डायलॉग 'अपुन को लगता है अपुन इच भगवान है' सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। साथ ही चंकी पांडे, जॉनी लीवर और रणजीत भी कमाल लग रहे हैं।

'हाउसफुल 4' साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित ये फ़िल्म 2019 की दिवाली पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म की रिलीज डेट 26 अक्टूबर रखी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
शिंदे के ऑफिस पहुंचे शरद पवार, NCP विधायकों संग बैठक के बाद NDA में एंट्री की अटकलें तेज
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय के पत्र के बाद तेज हुई बैठकों की कवायद; बड़े बदलाव के संकेत
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप का सख्त संदेश, बोले- 'एक हमले का जवाब 20 गुना ताकत से देंगे'
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
TMC को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खातों से लेनदेन की मिली अनुमति; लेकिन स्पेशल ऑफिसर रखेंगे नजर
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
'मुझे झूठे मामले में फंसाया गया...', सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी का पक्ष; जमानत पर फैसला अब मंगलवार को
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
एथनॉल नीति पर नितिन गडकरी ने दी सफाई, बोले- प्रोडक्शन में मेरी हिस्सेदारी सिर्फ 0.07%, निजी लाभ का सवाल ही नहीं
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-क्रूजर की जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 3 गंभीर घायल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिले पीएम मोदी, CEO फोरम में बोले- 'वैश्विक चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे'
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
'मैं वापस आऊंगा' की रफ्तार हुई धीमी, चौथे हफ्ते लाखों में सिमटा कलेक्शन; जानिए अब तक की कुल कमाई
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
यूपी में बारिश का कहर: गाजियाबाद में 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी, डीएम का आदेश
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
अगले 2-3 दिनों में पूरे देश पर छा जाएगा मानसून, IMD का अलर्ट; 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश और कई जगह बाढ़ का खतरा
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो