अक्षय कुमार और किआरा आडवाणी स्टारर की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी बम' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे रिलीज किया गया है। राघव लॉरेंस के निर्देशन में बनी ये कॉमेडी हॉरर फिल्म तमिल मूवी मुन्नी 2: कंचना की रीमेक है। ट्रेलर में अक्षय अपने बिंदास कॉमेडी वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। 3 मिनट 40 सेकंड के इस ट्रेलर को देखकर लोगों को फिल्म 'भूल भूलैया' और 'स्त्री' की याद भी आ सकती है। ये फिल्म 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म में कियारा आडवाणी और अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। ये अक्षय के करियर की पहली फिल्म है जिसमें वे एक किन्नर का रोल निभाते दिखेंगे। फिल्म के ट्रेलर को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस अक्षय और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।














