न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार को लेकर एक्ट्रेस शांतिप्रिया ने किया चौकाने वाला खुलासा, कहा - मेरी स्किन टोन पर किया था कमेंट

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर फिल्म 'इक्के पे इक्का' (Ikke Pe Ikka) और 'सौगंध' (Saugandh) की को-स्टार शांतिप्रिया ने बेहद ही चौकाने वाला खुलासा किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Jul 2020 11:09:35

अक्षय कुमार को लेकर  एक्ट्रेस शांतिप्रिया ने किया चौकाने वाला खुलासा, कहा - मेरी स्किन टोन पर किया था कमेंट

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर फिल्म 'इक्के पे इक्का' (Ikke Pe Ikka) और 'सौगंध' (Saugandh) की को-स्टार शांतिप्रिया ने बेहद ही चौकाने वाला खुलासा किया है। नवभारत टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में शांतिप्रिया ने बताया कि एक बार अक्षय कुमार ने उनके स्किन कलर को लेकर कमेंट किया था। शांतिप्रिया ने इंटरव्यू में बताया कि मैं शूटिंग के दौरान स्किन कलर के स्टॉकिंग्स पहना करती थी। वहीं, अक्षय कुमार मेरे घुटनों का मजाक उड़ाते थे, क्योंकि वह ज्यादा डार्क लग रहे थे।

शांतिप्रिया (Shanthipriya) ने इंटरव्यू में अक्षय कुमार के बारे में बात करते हुए कहा किमैंने शूटिंग के दौरान एक बार स्किन-कलर के स्टॉकिंग्स पहने थे। अक्षय मेरे घुटनों का मजाक उड़ाते रहे थे, क्योंकि वह ज्यादा डार्क लग रहे थे।

शांतिप्रिया ने कहा अक्षय मुझसे लगातार कह रहे थे कि मेरे घुटनों में जरूर ब्लड क्लॉट्स हैं और वहां मौजूद सभी एक्टर और क्रू मेंबर इस बात पर हंस रहे थे। हालांकि, यह एक प्रकार का जोक था, लेकिन मुझे उस समय थोड़ा अजीब लगा। यह घटना मेरे दिमाग में बस गई और मैं इस बात पर काफी रोई भी थी। लेकिन मैंने कभी भी कोई फेयरनेस क्रीम अपने चेहरे पर नहीं लगाई।

शांतिप्रिया (Shanthipriya) ने इंटरव्यू अलावा एक ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने कहा 'अक्षय द्वारा वो कमेंट करना मेरे साथ उनका मजाकिया अंदाज था।'

शांतिप्रिया ने लिखा, 'मैं यह साफ करना चाहती हूं कि अक्षय कुमार का वो कमेंट करना केवल मेरे साथ मजाकिया अंदाज था। हालांकि, उनके कमेंट मेरे दिमाग में कई दिनों तक रहे थे लेकिन मैं जानती हूं कि उनका मकसद मुझे चोट पहुंचाना और परेशान करना नहीं था। मैं उनके सभी काम की तारीफ करती हूं और उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी बधाइयां भी देती हूं।'

इसके साथ ही शांतिप्रिया ने बताया कि उनकी बहन भानुप्रिया को बॉलीवुड ने उनके स्किन कलर के कारण स्वीकार नहीं किया था।

shanthipriya,Akshay Kumar,akshay kumar with shanthipriya,shanthipriya reveals about racism,akshay kumar news,akshay kumar gossips,bollywood news

वहीं, अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करे तो उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ जल्द सिनेमाघरों मेंरिलीज होने वाली है। हालाकि, पहले खबर थी कि इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज क्या जाएगा। दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से बीते तीन महीनों से सिनेमाघर बंद पड़े हैं ऐसे में कई फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा रहा है।

‘सूर्यवंशी’ इसी साल मार्च में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते रिलीज को टाल दिया गया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। लेकिन अब पक्का हो गया है कि अब इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ‘सूर्यवंशी’ को दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। बता दें, रोहित शेट्टी की कॉप फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) लीड रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव