बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) जल्द ही फिल्म 'आजकल' में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ नजर आने वाली है। उनकी इस फिल्म का फैन्स बेसब्री से इन्तेजार कर रहे है। लेकिन इन सबके बीच एक वीडियो इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में है। इस वीडियो में सारा और कार्तिक आर्यन नजर आ रहे है। इस वीडियो में एक्ट्रेस सारा अली खान स्टेज पर लड़खड़ाकर गिरने ही वाली थीं, लेकिन तभी उन्हें कार्तिक आर्यन संभाल लेते हैं। सारा और कार्तिक के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
आपको बता दे, सारा अली खान ने नए साल की शुरुआत मंदिर, गुरुद्वारे और चर्च में दर्शन करके की। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सारा की इन फोटोज को फैन्स काफी पसंद कर रहे है। सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने न्यूईयर (Happy New Year 2020) सेलिब्रेशन के इन फोटो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि सभी को हर्षित, शांतिपूर्ण, शुभ और अद्भुत नव वर्ष की शुभकामनाएं। इन तस्वीरों में कभी सारा अली खान मंदिर तो कभी गुरुद्वारे और चर्च के दर्शन करती नजर आ रही हैं।
![]()
वही सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों ही कलाकार जल्द ही फिल्म 'आजकल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे है और यह फिल्म वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सारा एक्ट्रेस वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ 'कुली नंबर 1 (Coolie No 1)' में भी मुख्य भूमिका में भी नजर आने वाली है। वहीं, कार्तिक आर्यन जल्द ही 'दोस्ताना 2' और 'भूल भुलैया 2' में मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे।














