बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान के फैंस लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही ही है। एक्ट्रेस ने ग्लैमर इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर इसके बारे में बताया। सना बताया कि अब वो शोबिज की दुनिया से दूर रहेंगी। सना का फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसाल उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका है। सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की वजह इस्लाम को बताया है। सना इस चकाचौंध भरी दुनिया को छोड़कर लोगों की मानवता की सेवा करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अब से वह अल्लाह के आदेशों का पालन करेंगी।
बता दें कि एक्ट्रेस, डांसर, मॉडल, सना खान ऑलराउंडर हैं और अपने लुक्स और टैलेंट के चलते वे हर बार खुद को साबित करती आई हैं। वो 50 से अधिक विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। सना खान ने फिल्म 'यही है हाई सोसायटी' से साल 2005 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा वह 'बॉम्बे टू गोवा', 'धन धना धन गोल', 'हल्ला बोल', 'जय हो', 'वजह तुम हो' जैसी फिल्मों में नजर आईं। वहीं सना हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।
आपको बता दे, सना खान से पहले 'दंगल' एक्ट्रेस जायरा वसीम भी फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं। उन्होंने ने भी ऐसी ही वजह के चलते बॉलीवुड का अपना सफर खत्म किया है।














