न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस की चपेट में आईं रकुल प्रीत सिंह, खुद को किया क्वारनटीन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई हैं और फिलहाल पृथक-वास में हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Dec 2020 4:43:50

 कोरोना वायरस की चपेट में आईं रकुल प्रीत सिंह, खुद को किया क्वारनटीन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई हैं और फिलहाल पृथक-वास में हैं। रकुल हैदराबाद में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन स्टारर अपकमिंग फिल्म MayDay की शूटिंग कर रहीं थीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पोस्ट करके ये बात बताई है। रकुल ने बताया है कि उन्होंने खुद को क्वारनटीन कर लिया है और साथ ही उन्होंने उन सभी से अपना टेस्ट कराने की अपील की है जो उनसे हाल के दिनों में मिले हैं।

rakul preet singh,coronavirus,rakul preet singh corona positive,corona news,ajay devgn,mayday movie,entertainment,bollywood news

रकुल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं सभी को सूचित करना चाहती हूं कि मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मैंने खुद को क्वारनटीन कर लिया है। मुझे अभी ठीक महसूस कर रही हूं और आराम कर रही हूं ताकि जल्द ही फिर से शूटिंग पर वापसी कर सकूं। जिन भी लोगों से मैं मिली हूं उनसे निवेदन है कि वो भी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। शुक्रिया और प्लीज सुरक्षित बने रहें।'

सोशल मीडिया पर रकुल प्रीत सिंह का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही रकुल प्रीत सिंह को अपना ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में रकुल प्रीत ने फिल्म MayDay की शूटिंग शुरू हो जाने को लेकर सोशल मीडिया पर उत्साह जाहिर किया था। उन्होंने शूटिंग सेट से कई तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "Yay yay yay kickstarting #MAYDAY”।

यह दूसरा मौका होगा जब रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन एक साथ काम करेंगे। इससे पहले यह दोनों फिल्म दे दे प्यार दे में नजर आए थे। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

बता दें कि कोरोना काल अभी खत्म नहीं हुआ है और कलाकार एहतियात बरतते हुए फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद बीच-बीच में किसी न किसी के कोविड पॉजिटिव होने की खबर आ जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका