रणबीर कपूर को जानवरों से बेहद प्रेम है यह किसी से छुपा नहीं है। अक्सर रणबीर अपने जानवरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। इस बीच रणबीर कपूर को लेकर एक खबर आ रही है, रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके ही पालतू डॉगी ने उन्हें काट लिया है। डॉगी ने उनके मुंह पर काट लिया है। इस घटना के बाद रणबीर तुरंत अस्पताल में गए और वहां अपना इलाज करवाया।
याद दिला दें कि इससे पहले आलिया भट्ट को रणबीर के पेट डॉगी लियोनेल के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था। आलिया और रणबीर को पेट बहुत पसंद है, ये तो सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरों में साफ दिखाई देता है।
बता दें, हाल ही में रणबीर और उनकी बहन रिद्धिमा ने मिलकर अपनी मां नीतू कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। जिसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर देखी गई थीं। नीतू ने भी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि हम सबको प्यार और सपोर्ट की जरूरत होती है। वे आज खुद को सबसे अमीर महसूस कर रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर पिछली बार संजय दत्त की बायोपिक संजू में नजर आए थे। वह आयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे।














