कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव आज कल' को लेकर चर्चा में बने हुए है। ये दोनों स्टार अपनी फिल्म के प्रमोशन में दिन रात मेहनत से लगे हुए है। यह फिल्म वैलेंटाइन्स डे यानि 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सारा अली खान और कार्तिक आर्यन 'द कपिल शर्मा शो' पर भी पहुंचे, जहां शो के कलाकारों के साथ उन्होंने ढेर सारी मस्ती की। इसी बीच कपिल शर्मा, कार्तिक आर्यन को एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह को गोद में उठाने का चैलेंज दे देते हैं, जिसे वह पूरा तो कर देते हैं लेकिन उसके बाद कार्तिक शो के सेट पर गिर जाते है। इसे जुड़ा 'द कपिल शर्मा शो' का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
आपको बता दे, 'लव आज कल' का ट्रेलर और गाने रिलीज किए जा चुके है जिनको दर्शको द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। लव आज कल 2 सैफ अली खान व दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म लव आज कल का दूसरा पार्ट है। नई फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के अलावा रणदीप हुड्डा और श्वेता पड्डा भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। कार्तिक और सारा अपने करियर में काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। दोनों स्टार अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी जगह बना रहे है। दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक इस समय कियारा आडवाणी के साथ 'भूल भुलैया 2' और जाह्नवी कपूर के साथ 'दोस्ताना 2' में काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ सारा अली खान इस समय वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' में काम कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने आनंद एल रॉय की फिल्म 'अतरंगी रे' भी साइन की है जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे














