न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन / क्रिसमस 2020 पर रिलीज नहीं होगी आमिर-करीना की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'!

लॉकडाउन से पहले आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त थे और फिल्म 60% बनकर तैयार भी हो गई है लेकिन बाकि बची हुई शूटिंग लॉकडाउन की वजह से कैंसिल कर दी गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 May 2020 3:38:03

लॉकडाउन / क्रिसमस 2020 पर रिलीज नहीं होगी आमिर-करीना की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'!

कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन चलते बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी बंद है। ऐसे में कई फिल्मों की रिलीज टाल दी गई है या फिर अब रिलीज को तैयार फिल्मों को OTT प्लैटफॉर्म पर रिलीज करने की तैयारी हो रही हैं। ऐसे में आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Lal Singh Chaddha) की रिलीज डेट में बदलाव किया जा सकता है। दरअसल, लॉकडाउन से पहले आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त थे और फिल्म 60% बनकर तैयार भी हो गई है लेकिन बाकि बची हुई शूटिंग लॉकडाउन की वजह से कैंसिल कर दी गई है और दोबारा फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी इसका भी अभी पता नहीं है ऐसे में खबर है कि 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज डेट में बदलाव किया जा सकता है। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे अप्रैल 2021 में रिलीज किया जाएगा। वहीं इस फिल्म का टीजर आमिर खान दिवाली पर रिलीज करने वाले थे उसको भी अभी टाल दिया है।

aamir khan,Kareena Kapoor Khan,lal singh chaddha,lal singh chaddha release date,coronavirus,lockdown,entertainment news,aamir khan news,kareena kapoor news,film release date

दरअसल, फिल्म की शूटिंग के लिए आमिर खान अपनी पूरी टीम के साथ पंजाब जाने वाले थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस प्लान को कैंसिल करना पड़ा है। अगर लॉकडाउन अगले एक-दो महीने में हट भी जाए, तो मेकर्स को इसकी शूटिंग करने में वक्त लगेगा। अगर टाइम ज्यादा लगा तो फिल्म दिसंबर तक भी नहीं बन पाएगी। रिपोर्ट में यह जानकारी भी दी गई है कि 'लाल सिंह चड्ढा' के कई सारे सीन्स हैं, जो बिना वीएफएक्स वर्क के पूरे नहीं किए जा सकते हैं। इन सीन्स के लिए पूरी प्लानिंग की जरूरत होगी, जिसके लिए अच्छा खासा वक्त चाहिए।

aamir khan,Kareena Kapoor Khan,lal singh chaddha,lal singh chaddha release date,coronavirus,lockdown,entertainment news,aamir khan news,kareena kapoor news,film release date

जैसा कि हम सभी जानते हैं, आमिर खान अपनी फिल्मों को पूरा समय लेकर बनाते है ऐसे में वे फिल्म रिलीज करने लिए जल्दबाजी में शूटिंग नहीं करेंगे, भले ही फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना पड़े। आपको बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'फोरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है। इसमें टॉम हैंक लीड रोल में थे। इस फिल्म का लीड कैरेक्टर देश के सबसे प्रभावशाली इतिहास का केंद्र होता है। हालांकि 'लाल सिंह चड्ढा' में क्या कहानी होगी इसके बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर नजर आने वाली है। इसके साथ ही साउथ का सुपरस्टार विजय सेतुपति भी एक अहम किरदार में दिखाई देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
'आज रात हम उन पर जोरदार हमला करेंगे...,' समझौता खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी सख्त चेतावनी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
14 जुलाई से अस्त होंगे देवगुरु बृहस्पति, अगले एक महीने तक इन 3 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, धन लाभ के बन सकते हैं प्रबल योग
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव