बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहती है। हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आईं कंगना ने आज एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया एक्ट्रेस को ट्रोलर्स के निशाने पर ला दिया है। कंगना ने साड़ी-सूट छोड़ बिकिनी में एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रेड बिकिनी में नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते कैप्शन में लिखा, 'गुड मॉर्निंग दोस्तों। मैं अपनी जिंदगी में जिस सबसे एक्साइटेड जगह पर गई हूं, वह मैक्सिको है। खूबसूरत, लेकिन एक अप्रत्याशित जगह। मैक्सिको के छोटे से आईलैंड टुलुम से एक तस्वीर।' उनकी इस तस्वीर को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है।














