न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मंटो' के लिए ऋषि कपूर, जावेद अख्तर, नवाजुद्दीन ने मेहनताना नहीं लिया : नंदिता दास

अभिनेत्री और फिल्मकार नंदिता दास की आगामी फिल्म 'मंटो' के लिए ऋषि कपूर, गुरदास मान और जावेद अख्तर ने मेहनताने के तौर पर एक पैसा नहीं लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Aug 2018 7:49:55

'मंटो' के लिए ऋषि कपूर, जावेद अख्तर, नवाजुद्दीन ने मेहनताना नहीं लिया : नंदिता दास

अभिनेत्री और फिल्मकार नंदिता दास Nandita Das की आगामी फिल्म 'मंटो Manto' के लिए ऋषि कपूर Rishi Kapoor, गुरदास मान और जावेद अख्तर Javed Akhtar ने मेहनताने के तौर पर एक पैसा नहीं लिया है। नंदिता का कहना है कि जीवन में पैसे से आगे भी बहुत कुछ है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी Nawazuddin Siddiqui उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो का किरदार निभा रहे हैं। नवाज ने मेहनताने के तौर पर सिर्फ एक रुपया लिया है।

नंदिता ने मीडिया एजेंसी को दिए बयान में कहा, "यह एक ऐसा किरदार है जिसके लिए कोई कलाकार अपना एक हाथ और पैर दे सकता है। फिर भी, इसके लिए नाममात्र मेहनताना भी नहीं लेने के लिए मैं नवाज की शुक्रगुजार हूं।"

कई प्रसिद्ध कलाकार भी सिर्फ फिल्म का सहयोग करने के लिए छोटे किरदार करने के लिए राजी हो गए।

उन्होंने कहा, "ऋषि कपूर और गुरदास मान ने हमारी पहली बैठक में ही मंजूरी दे दी। मैंने फिल्म के किरदारों के साथ न्याय करने वाले अन्य कलाकारों से संपर्क करने के लिए अपनी जान पहचान और साख का इस्तेमाल किया और काम करने के लिए राजी किया।"

bollywood,nawaauddin siddiqui,rishi kapoor,javed akhtar,manto,nandita das

अभिनेता परेश रावल ने उनके साथ 'फिराक' के बाद अब 'मंटो' में काम किया है।

नंदिता ने कहा, "राजनीतिक रूप से, हमारे मतभेद (परेश रावल से) हो सकते हैं, लेकिन एक कलाकार के तौर पर आपसी सम्मान होता है और मैं सच्चे दिल से उनकी आभारी हूं कि उन्होंने संपूर्णता के साथ अपना किरदार निभाया।"

वरिष्ठ गीतकार जावेद अख्तर के बारे में उन्होंने कहा, "मैं जावेद अख्तर को 'फायर' से भी पहले से जानती हूं। और, मेरा यह हमेशा से मानना रहा है कि कैमरे के सामने वे संपूर्ण होंगे।"

उन्होंने कहा, "आप उन्हें एक नए अवतार में देखेंगे। जावेद साब की तरह नहीं।"

उन्होंने कहा, "विश्वास कीजिए, जीवन में पैसे से बढ़कर भी बहुत कुछ है। मैंने भी ऐसी कई परियोजनाओं पर काम किया है और कभी भी आर्थिक लाभ लेने के बारे में नहीं सोचा।"

फिल्म में रणवीर शौरी, दिव्या दत्ता, पूरब कोहली, राजश्री देशपांडे और स्वानंद किरकिरे जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक