न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के आरोपों को नाना पाटेकर ने बताया बेबुनियाद , कहा- कोर्ट तक जाऊंगा

इस आरोप को गलत बतलाते हुए नाना पाटेकर का कहना है कि तनुश्री का आरोप बेबुनियाद हैं और इस मामले को लेकर मैं कोर्ट तक जाऊंगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 27 Sep 2018 7:16:59

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के आरोपों को नाना पाटेकर ने बताया बेबुनियाद , कहा- कोर्ट तक जाऊंगा

बॉलीवुड Bollywood एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता Tanushree Dutta ने नाना पाटेकर Nana Patekar के ऊपर आरोप लगाया है कि साल 2008 फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' में शूटिंग के दौरान उन्होंने मेरे साथ बदतमीजी करने की कोशिश की, जिसकी वजह से उन्हें इस प्रोजेक्ट से हाथ भी धोना पड़ा। इस आरोप को गलत बतलाते हुए नाना पाटेकर का कहना है कि तनुश्री का आरोप बेबुनियाद हैं और इस मामले को लेकर मैं कोर्ट तक जाऊंगा। नाना पाटेकर ने तनुश्री दत्ता के आरोपों के जवाब में टाइम्स नाउ से कहा कि वे उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के बारे में सोच रहे हैं और उस समय मौजूद फिल्म यूनिट से भी उन्हें सपोर्ट मिल रहा है। नाना पाटेकर ने कहा, "यौन उत्पीड़न से आपका क्या मतलब है? उस समय सेट पर मेरे साथ 50-100 लोग मौजूद थे। मैं देखूंगा कि इस पर क्या कानूनी कार्यवाही हो सकती है। लोग कुछ भी कह सकते हैं। मैं अपना काम करना जारी रखूंगा।" तनुश्री दत्ता ने उनके चैरिटी वर्क को लेकर भी उंगली उठाई थी और कहा था कि वे अपने खराब व्यवहार को छिपाने के लिए इनका इस्तेमाल कर रहे हैं।

bollywood,nana patekar,tanushree dutta,harassment case

बता दे, साल 2004 में 'मिस इंडिया' का टाइटल जीतने वाली तनुश्री Tanushree Dutta ने 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। तनुश्री ने बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर Nana Patekar पर छोड़छाड़ का आरोप लगाया है। बता दे, यह मामला 10 साल पुराना है। दरहसल, पिछले साल हॉलीवुड में मी टू मूवमेंट की शुरुआत हुई थी, देखते ही देखते ही इस मूवमेंट के जरिए कई लोगों ने अपने साथ हुई ज्यादती को दुनिया भर के सामने बिना झिझके रखा है। बॉलीवुड में भी इस मूवमेंट के तहत कई अभिनेत्रियों ने सेट पर हुई अपने साथ जोर जबरदस्ती को लेकर सामने आईं, लेकिन फिर भी इसे लेकर ज्यादा लोगों ने चुप्पी साधे रखी। लेकिन हाल ही में जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर यौन उत्पीड़न का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर पर संगीन आरोप लगाए, साथ ही सेट पर अपने ऊपर हुए हमले का भी खुलासा किया। 10 साल पुराने इस मामले को याद करते हुए तनुश्री कहती हैं, "नाना पाटेकर के बारे में हर कोई जानता है। उनका बर्ताव औरतों के प्रति अपमानजनक रहा है। इंडस्ट्री के लोग उनके बारे में सब जानते हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ मार-पीट, छेड़छाड़ की है। औरतों के प्रति उनका व्यवहार हमेशा क्रूर रहा है, लेकिन किसी भी पब्लिकेशन ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं लिखा।" इंटरव्यू में तनुश्री ने कहा है कि अपने देश में #MeToo जैसे मूवमेंट को लोगों ने क्यूं नहीं सराहा ? अगर ऐसा होता तो मेरे साथ 2008 में जो कुछ भी हुआ उसे लोग स्वीकार कर लेते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

bollywood,nana patekar,tanushree dutta,harassment case

तनुश्री की मानें तो फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर वह सोलो आइटम नंबर की शूटिंग करने आई थीं। तनुश्री का आरोप है कि नाना पाटेकर सेट पर उनके साथ बेहद बदतमीजी से पेश आते थे। उन्होंने प्रोड्यूसर्स से शिकायत भी की, लेकिन किसी ने भी तनुश्री की बात पर विश्वास नहीं किया। इतना ही नहीं शूटिंग स्टूडियो से बाहर निकलते वक्त उनपर हमला भी हुआ था। फिर पुलिस ने आकर तनुश्री और उनके परिवार को बचाया था। अक्षय कुमार और रजनीकांत जैसे स्टार्स का नाम लेते हुए तनुश्री ने कहा कि यदि ऐसे बड़े स्टार्स नाना पाटेकर के साथ काम करते रहेंगे तो हमें कभी अच्छा काम का माहौल नहीं मिल पाएगा। तनुश्री कहती हैं, "अक्षय कुमार ने पिछले 8 साल में नाना पाटेकर के साथ कई फिल्मों में काम किया। रजनीकांत ने हाल ही में उनके साथ स्क्रीन शेयर की (फिल्म 'काला' में)। यदि ऐसे बड़े स्टार्स इन अपराधियों के साथ काम करते रहेंगे तो किसी भी आंदोलन के लिए कोई उम्मीद नहीं है।" तनुश्री का दावा है कि उनके साथ हुई बदसलुकी के बारे में हर कोई जानता था, लेकिन किसी ने आवाज नहीं उठाई। तनुश्री कहती हैं, "हर किसी ने इसके बारे में गपशप की, लेकिन खुलकर बात नहीं रखी। इंडस्ट्री में रहते हुए आप ऐसी कई कहानियां सुनते हो। लेकिन चीजें कभी भी सतह नहीं लेती, क्योंकि पीआर कंपनी इसे अच्छी तरह से दबाती है। ये लोग गरीबों में अनाज बांटने का दावा करते हैं। लेकिन यह गरीबों के लिए कितना करते हैं और कितना नहीं, ये कोई नहीं जानता। सब सिर्फ दिखावा है।"

तनुश्री दत्ता फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के स्पेशल नंबर में नजर आने वाली थी। तनुश्री ने बताया एक बार तो नाना ने फिल्म के डायरेक्टर से कहा कि इस लड़की के साथ मेरा इंटीमेट सीन फिल्म में डालो। इसके बाद मैं टूट गई और मैंने फिल्म से बाहर होने का फैसला कर लिया। बता दें, तनुश्री आखिरी बार साल 2010 में फिल्म 'अपार्टमेंट' में नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक