न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Teachers Day : टीचर-स्टूडेंट के बीच का कनेक्शन दिखाती है ये बॉलीवुड फिल्में, बनाती है एक गहरा रिश्ता

बॉलीवुड में कई फ़िल्में बनी हैं, जो टीचर-स्टूडेंट के बीच का कनेक्शन दिखाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Sep 2018 7:05:18

Teachers Day : टीचर-स्टूडेंट के बीच का कनेक्शन दिखाती है ये बॉलीवुड फिल्में, बनाती है एक गहरा रिश्ता

'टीचर्स डे' का दिन आ चूका हैं और इस दिन का भारत में बड़ा महत्व माना जाता हैं। यह रिश्ता ही अटूट होता हैं, जो सालों बाद भी वैसा ही बना रहता हैं जैसे अभी कोई ताजा खिला फूल हो और उसकी खुशबू चारों और फैलती हैं। टीचर-स्टूडेंट के बीच का कनेक्शन ही बहुत अनोखा होता हैं। यहाँ तक कि बॉलीवुड भी इस कनेक्शन पर फ़िल्में बनाने में पीछे नहीं हैं। जी हां, बॉलीवुड में कई फ़िल्में बनी हैं, जो टीचर-स्टूडेंट के बीच का कनेक्शन दिखाती हैं। आज हम आपको 'टीचर्स डे' के मौके पर बॉलीवुड की उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

bollywood,teachers day

* मोहब्बतें (2000)

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन नारायण शंकर नाम के टीचर के किरदार में नजर आए थे, जो गुरुकुल में बेहद अनुशासन बनाए रखते थे। लेकिन ऐसे में आता है राज आर्यन, जिसने इस कॉलेज की फिजाओं में प्यार का रंग घोल दिया।

bollywood,teachers day

* फालतू (2006)

हालांकि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह पहली फिल्म कॉलेज के बैक बैंचर्स के छिपे हुए टैलेंट को सामने वाली फिल्म थी। इस कॉमेडी फिल्म में जैकी भगनानी, पूजा गुप्ता, चंदन रॉय जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म में अरशद वारसी और रितेश देशमुख टीचर बने नजर आए थे।

bollywood,teachers day

* तारे जमीन पर (2007)

लगातार बदलते सिलेबस और स्कूलों में बच्चों पर बढ़ते पढ़ाई के प्रेशर ने नन्हें-मुन्नों के लिए काफी परेशानियां खड़ी की हैं। ऐसे में कई बार पेरंट्स हर बच्चे को इस दौड़ का हिस्सा बनाने की कोशिश करते हैं। इसी गंभीर विषय पर आमिर खान अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'तारे जमीन पर' लेकर आए। इस फिल्म में डिस्लेक्सिया से जूझ रहे बच्चों को पढ़ाने के तरीके और उन्हें ट्रीट करने के सही तरीकों को दिखाया गया था।

bollywood,teachers day

* पाठशाला (2009)

इस फिल्म में शाहिद कपूर पहली बार टीचर बने नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पायी थी, लेकिन म्यूजिक टीचर बने शाहिद कपूर और स्कूल के प्रिंसिपल बने नाना पाटेकर के किरदारों को काफी पसंद किया गया था।

bollywood,teachers day

* आरक्षण (2011)

टीचर और स्टूडेंट्स के बीच के रिश्तों पर बनी फिल्मों में एक फिल्म है निर्देशक प्रकाश झा की 'आरक्षण', जो इसी मुद्दे पर बनी है। इस फिल्म में भी अमिताभ बच्चन एक स्कूल के प्रिंसिपल के किरदार में थे, जो आगे चलकर एक समाज सेवक बन जाते हैं। 'प्रभाकर आनंद के किरदार में अमिताभ ने सिस्टम से जूझते हुए काफी अहम और सकारात्मक बदलाव दिखाए।

bollywood,teachers day

* स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012)

करण जौहर की यह फिल्म पूरी तरह स्कूल लाइफ और स्टूडेंट्स के बीच होने वाले कॉम्पिटीशन पर आधारित थी। इस फिल्म से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक