न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Review: हिंदू-मुस्लिम के बीच खड़े फर्क पर सवाल करती फिल्म 'मुल्क' ...

तापसी पन्नू-ऋषि कपूर स्टारर फिल्म ‘मुल्क’ सिनेमाघरों तक पहुंच चुकी है और इस फिल्म की कड़ी टक्कर थियेटर्स में ‘फन्ने खां’ और ‘कारवां’ से होने वाली है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Aug 2018 1:32:43

Review: हिंदू-मुस्लिम के बीच खड़े फर्क पर सवाल करती फिल्म 'मुल्क' ...

तापसी पन्नू-ऋषि कपूर स्टारर फिल्म ‘मुल्क’ सिनेमाघरों तक पहुंच चुकी है और इस फिल्म की कड़ी टक्कर थियेटर्स में ‘फन्ने खां’ और ‘कारवां’ से होने वाली है। तीनों ही फिल्मों में दमदार एक्टर्स हैं और ये तीनों ही फिल्में दर्शकों को अपने ट्रेलर्स के जरिए इंप्रेस कर चुकी हैं। अब थियेटर्स पर इन तीनों का कड़ा इम्तिहान होना है।

वैसे, ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो ये फिल्म पहले दिन करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। इस फिल्म को इरफान खान की ‘कारवां’ से ज्यादा अनिल और ऐश की फिल्म ‘फन्ने खां’ से तगड़ा मुकाबला करना होगा। मुल्क के बारे में बात करे तो मुल्क लखनऊ में मार्च 2017 में हुए सैफुल्ला एनकाउंटर से प्रेरित होकर बढ़ती है। यह मूलतः कोर्ट रूम ड्रामा है।

bollywood,movie review,mulk,taapsee pannu,rishi kapoor,mulk movie review

कहानी की नींव में शाहिद (प्रतीक बब्बर) के द्वारा इस्लाम के नाम पर एकबस में रखे बम के फटने से हुई 16 मौतों का मामला है। पुलिस एनकाउंटर में शाहिद मारा जाता है और मोबाइल की दुकान चलाने वाले उसके पिता बिलाल (मनोज पाहवा) के विरुद्ध ऐसे तमाम साक्ष्य मिलते हैं कि वह और उनका परिवार इस आतंकी घटना में शामिल थे। ये सच है या संयोग? बिलाल के बड़े भाई मुराद अली (ऋषि कपूर) को भी आरोपी बनाया जाता और यहां से शुरू होती है बहस कि क्या हर मुस्लिम आतंकवाद को शह देता है? क्या उसकी धर्मिक आस्थाओं वाली पहचानें आतंक को चिह्नित करने का जरिया हैं? क्यों उससे बार-बार देशभक्त होने का सबूत मांगा जाता है? वगैरह-वगैरह।

bollywood,movie review,mulk,taapsee pannu,rishi kapoor,mulk movie review

सरकारी वकील के रूप में आशुतोष राणा के कई सवाल सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर चलने वाले बहस से सीधे प्रेरित हैं। जो चुभते भी हैं। वहीं यहां अपने ससुर के हक में केस लड़ती आरती (तापसी पन्नू) फिल्म के दूसरे हिस्से में फॉर्म में नजर आती हैं। मुराद की तरह आरती भी वकील है। मुराद अदालत में अपने आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ते हैं, जिसमें हिंदू बहू उनके पक्ष में खड़ी है। अनुभव सिन्हा ने तीखे सवालों और बहसों को उठा कर अंततः कहानी को राष्ट्रीय एकता के संदेश से जोड़ा है। उन्होंने वर्तमान राजनीति की जोरदार खबर ली है।

bollywood,movie review,mulk,taapsee pannu,rishi kapoor,mulk movie review

वह हिंदू-मुस्लिम की बात करते हुए दलित विमर्श को भी छूते हैं। कुल मिला कर मुल्क अपनी सामयिक बहस और ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, मनोज पाहवा तथा आशुतोष राणा के परफॉरमेंस की वजह से देखने योग्य हैं। इनके बीच होने वाली बहस काफी दिलचस्प है। संवाद दमदार हैं। कभी कभी आप चौंकते भी हैं कि दबी आवाज में होने वाली बातें कैसे खुल कर कह दी गई हैं। इतना जरूर है कि फिल्म में नीना गुप्ता और कुमुद मिश्रा जैसे मंजे हुए ऐक्टरों के हिस्से कुछ खास नहीं आ पाया। इसका कारण यह है कि उनके किरदारों में ही ज्यादा गुंजायश नहीं थी।

ट्रेड एक्सपर्ट गिरिश के मुताबिक सभी कलाकार एक ही खास दर्शक वर्ग को हिट करते हैं ऐसे में कौनसी फिल्म बेहतरीन प्रदर्शन करेगी ये देखना दिलचस्प होगा। क्योंकि दर्शक अपना पैसा बेस्ट फिल्म में ही लगाना चाहेंगे और फिल्म रिव्यूज ऐसे में उनकी खासी मदद करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक