न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्म समीक्षा - 'मुक्काबाज' : अनुराग कश्यप की सशक्त वापसी का दस्तावेज, रेटिंग: 4 स्टार

फिल्म समीक्षा - 'मुक्काबाज' : अनुराग कश्यप की सशक्त वापसी का दस्तावेज

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Jan 2018 12:56:42

फिल्म समीक्षा - 'मुक्काबाज' : अनुराग कश्यप की सशक्त वापसी का दस्तावेज, रेटिंग: 4 स्टार

'बॉम्बे वेलवेट' की असफलता के बाद एक बार फिर से अनुराग कश्यप दर्शकों के सामने हाजिर हुए हैं। अनुराग कश्यप का सिनेमा बॉलीवुड से हटकर है। उनकी फिल्में समाज को आइना दिखाती हैं, स्वप्न नहीं। वास्तविकता के धरातल पर फिल्में बनाने वाले अनुराग कश्यप की 'मुक्काबाज' सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। टोरंटो फिल्म समारोह और मामी फिल्मोत्सव में स्टैंडिंग ओवेशन पाने वाली 'मुक्काबाज' अपने घर में दर्शकों को तरस रही है। प्रात:कालीन शोज में बमुश्किल 10 प्रतिशत दर्शक इस फिल्म को देखने आए।

'मुक्काबाज' बॉक्सिंग पर आधारित एक प्रेम कहानी है, जिसमें हर वो तत्त्व मौजूद है जो एक मसाला फिल्म में होता है। अनुराग कश्यप ने पूरी तरह से एक मसाला फिल्म बनाई है लेकिन अपने अंदाज में। उन्होंने 'खेल' में राजनीतिक दखलंदाजी को खुलकर दिखाया है। फिल्म में प्रेम दृश्य भी हैं लेकिन आम बॉलीवुड फिल्मों की तरह नहीं।

तकनीकी दृष्टि से फिल्म बहुत मजबूत है। अपने कथानक और प्रस्तुतीकरण के चलते 'मुक्काबाज' दर्शकों पर गहरा प्रभाव डालती है। अनुराग कश्यप ने जिस अंदाज में बैक ग्राउण्ड स्कोर का प्रयोग किया है, वह हॉलीवुड फिल्मों की याद दिलाता है। फिल्म को उजले रंगों के स्थान पर घूसर रंग में फिल्माया गया है, जहाँ अंधेरे के साथ मटमैली रोशनी नजर आती है।

विजेन्द्र सिंह लिखित और अभिनीत यह फिल्म अनुराग कश्यप की ''गैंग्स ऑफ वासेपुर' का मुकाबला तो नहीं करती है किन्तु यह बॉलीवुड को उसका असली चेहरा दिखाती है। अनुराग कश्यप ने विजेन्द्र सिंह के कथानक में अपना तडक़ा लगाया है। राजनीति में जकड़े खेल को उन्होंने सशक्त संवादों के जरिए उतारा है। अपने विषय और प्रस्तुतीकरण के कारण यह फिल्म दंगल और सुल्तान से कहीं ऊपर है। सितारों ने डूब कर काम किया है जो उनकी भावाभिव्यक्ति से नजर आता है।

अनुराग कश्यप की इस फिल्म को हर वर्ग के दर्शक को एक बार जरूर देखना चाहिए। सीमित लागत और संसाधनों से बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी इसमें कोई दोराय नहीं है। फिल्म की सफलता बॉलीवुड के नवांगुत फिल्मकारों को प्रेरित करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी