न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली युवती नहीं पहुंची कोर्ट, कहा- कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती

बॉलीवुड फिल्ममेकर विकास बहल के अपने पूर्व पार्टनर्स अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी औऱ मधु मंटेना पर लगाए मानहानि मामले में शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Oct 2018 11:44:52

#MeToo: विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली युवती नहीं पहुंची कोर्ट, कहा- कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती

क्वीन जैसी फिल्मों के डायरेक्टर विकास बहल पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में नया मोड़ आ गया है। बॉलीवुड फिल्ममेकर विकास बहल के अपने पूर्व पार्टनर्स अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी औऱ मधु मंटेना पर लगाए मानहानि मामले में शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। बहल ने उन पर छवि खराब करने की एवज में 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पीड़िता कोर्ट में पेश नहीं हुई। पीड़िता के वकील नवरोज सीरवई ने इस दौरान कोर्ट में कहा कि वह न विकास के खिलाफ केस करना चाहती है और न ही किसी तरह की कानूनी कार्रवाई चाहती है। वकील ने यह भी कहा कि पीड़िता अपनी बात पर अडिग है। वह बहुत कुछ सह चुकी है और तीन साल बाद भी विकास बहल की वजह से परेशान है। इस पर कोर्ट ने कहा कि ये पूरा मूवमेंट महिलाओं के आगे आकर आपबीती बताने से जुड़ा है। किसी को भी उन्हें इस्तेमाल करने का हक नहीं होना चाहिए।

कोर्ट ने कहा- #MeToo का दुरुपयोग न करें

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद कहा-#Metoo सेक्सुअल हैरेसमेंट झेल चुकीं महिलाओं के लिए है कि वे आएं और अपनी बात रखें। इसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। चीफ जस्टिस एस. जे. काठावला ने कहा-अगर कोई महिला केस दर्ज नहीं कराना चाहती तो किसी और को इस बारे में बात नहीं करनी चाहिए। किसी को उसका फायदा नहीं उठाना चाहिए। किसी को भी उसके कंधे पर बंदूक रखकर गोली नहीं चलानी चाहिए। यह मूवमेंट उनके लिए नहीं है, सिर्फ विक्टिम्स के लिए है कि वे आगे आएं। कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए एक गाइडलाइन होनी चाहिए। नहीं तो इसका दुरुपयोग होता रहेगा और पता नहीं कहां इसका अंत होगा। कोर्ट ने तीनों पार्टीज (विकास, अनुराग और विक्रमादित्य) को कहा है कि वे इस मामले को कोर्ट के बाहर ही निपटा लें।

विकास बहल ने ये दावा किया था कि उनसे अपनी प्रोफेशनल दुश्मनी निकालने के लिए अनुराग कश्यप और अन्य लोगों ने मिलकर पीड़िता को बहलाने-फुसलाने की कोशिश की है। पूरी सुनवाई के बाद अब कोर्ट ने महिला को 23 अक्टूबर तक एक दस्तावेज सौंपने को कहा है, जिसमें उनके हस्ताक्षर सहित यह लिखा हो कि वह ये मामला आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं।

क्या है मामला और क्यों किया विकास ने मानहानि का केस

#MeToo कैंपेन के तहत फैंटम फिल्म्स (प्रोडक्शन हाउस, जो अब टूट चुका है) की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने विकास बहल पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। महिला का कहना था कि 2015 में फिल्म बॉम्बे वेलवेट के प्रमोशनल टूर के दौरान गोवा में विकास ने उसका सेक्सुअल हैरेसमेंट किया था। उस वक्त विकास नशे की हालत में थे। इस पर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य ने महिला का सपोर्ट किया और आरोपों को सही बताया। अनुराग ने दो पेज का स्टेटमेंट ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा था कि वे विकास बहल पर आरोप लगाने वाली महिला के सेक्सुअल हैरेसमेंट के बारे में जानते थे। अनुराग ने इसके लिए महिला से माफी भी मांगी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक