न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo 'मुगल' से आमिर खान के निकलने के बाद अब एकता ने भी सुभाष कपूर को दिया झटका, एक और प्रोजेक्ट से हुई छुट्टी

खबर आ रही है कि एकता कपूर की अपकमिंग वेब सीरीज 'द वर्डिक्ट' से भी सुभाष कपूर का पत्ता कट गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Oct 2018 3:51:30

#MeToo 'मुगल' से आमिर खान के निकलने के बाद अब एकता ने भी सुभाष कपूर को दिया झटका, एक और प्रोजेक्ट से हुई छुट्टी

देश में जारी ‘#MeToo’ मूवमेंट रंग दिखा रहा है। बॉलीवुड में #MeToo अभियान के जरिए एक के बाद एक बड़े नामों पर आरोप लग रहे हैं जिसके चलते पूरे बॉलीवुड में कोहराम मचा हुआ है। हाल ही में निर्देशक सुभाष कपूर पर अभिनेत्री गीतिका त्यागी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद आमिर खान ने बड़ा फैसला लेते हुए आरोपी निर्देशक सुभाष कपूर की फिल्म 'मुगल' छोड़ दी है। इस बारे में आमिर ने अपनी पत्नी किरण राव के साथ ट्विटर पर एक नोट जारी करते हुए लिखा है कि जिम्मेदार नागरिको होने के नाते हम सामाजिक मुद्दों के हल निकालने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने लिखा, "आमिर खान प्रोडक्शंस में हमेशा से हम यौन दुराचार और महिलाओं के प्रति हिंसक रवैये के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाते आये हैं।"

इसके बाद निर्देशक सुभाष कपूर के हाथ से एक और प्रोजेक्ट निकल गया है। खबर आ रही है कि एकता कपूर की अपकमिंग वेब सीरीज 'द वर्डिक्ट' से भी सुभाष कपूर का पत्ता कट गया है। ऐसे वक्त में जबकि बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट अपने पूरे सबाब पर है तो ऐसे में बड़े फिल्ममेकर्स की ओर से इस मुहिम को मिल रहा समर्थन भी काबिले तारीफ है। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर चूंकि प्रोड्यूसर्स गिल्ड के बोर्ड में है और इस वक्त प्रोड्यूसर्स गिल्ड वर्कप्लेस पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ पूरे जोर- शोर से मुहिम चला रहा है तो ऐसे में एकता कपूर ने भी अपने एक प्रोजेक्ट से सुभाष कपूर को बाहर का रास्ता दिखाने में देरी नहीं की है।

bollywood,subhash kapoor,metoo campaign,metoo movement,ekta kapoor,aamir khan,sexual harassment

रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस प्रोजेक्ट के लिए कोई नया डायरेक्टर बोर्ड में शामिल किया जाना है। इसी रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर ने इस मामले में पीड़ित को अपना समर्थन देने का फैसला लिया है। सूत्र के हवाले ​से कहा गया है- 'सुभाष (कपूर) इस प्रोजेक्ट के अभिन्न अंग थे, लेकिन एकता ने पीड़ित का समर्थन करने का फैसला किया है। सुभाष पर जब तक आपराधिक कार्यवाही जारी रहेगी, बालाजी उनके साथ काम नहीं करेगा।' बता दें कि सुभाष के खिलाफ गीतिका त्यागी ने 2014 में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उन्होंने सुभाष कपूर के खिलाफ एफआईआर दायर कर फिल्ममेकर पर रेप करने का प्रयास करने के आरोप लगाए हैं।

इससे पहले अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को नकारने के बजाय सुभाष कपूर ने आमिर खान के 'मुगल' को छोड़ने के फैसले का सम्मान किया था। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा था- 'मैं आमिर खान और किरण राव के फैसले को समझता हूं और सम्मान करता हूं। चूंकि मामला न्यायालय के अधीन है, इसलिए मैं कानून की अदालत में अपनी मासूमियत साबित करना चाहता हूं। लेकिन मैं एक प्रश्न उठाना चाहता हूं - चोरी छिपे रोने वाली महिला का उसकी सहमति और जानकरी के बिना ही वीडियो बनाने और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना, उत्पीड़न या दुर्व्यवहार करना नहीं है? या क्या यह ठीक है अगर वह किसी ऐसे व्यक्ति से संबंधित है जिस पर दुर्व्यवहार का 'कथित रूप' से आरोप लगाया गया है? यदि आपका जवाब बाद वाला है तो मेरे लिए यह खाप पंचायत मानसिकता के सिवाय और कुछ भी नहीं है।'

bollywood,subhash kapoor,metoo campaign,metoo movement,ekta kapoor,aamir khan,sexual harassment

बिना डायरेक्टर के नाम से प्रदर्शित होगी 'सुपर 30', ऋतिक रोशन ने उठाया बड़ा कदम!

#MeToo के तहत चर्चा में आये विकास बहल Vikas Bahl की फिल्म 'सुपर 30 Super 30' की एडिटिंग कर रहे अभिनेता ऋतिक रोशन Hrithik Roshan संभवतः अपनी इस फिल्म को डायरेक्टर Director के नाम के बिना प्रदर्शित करेंगे। यह सम्भावना इसलिए बनती है क्योकि फिल्म पूरी हो चुकी है और अब इसका पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है जिसके चलते डायरेक्टर को हटाना मुमकिन नहीं। ऋतिक रोशन के लिए यह फिल्म बहुत ही अहम् है क्योकि दो साल के अंतराल के बाद उनकी कोई फिल्म प्रदशित होने जा रही है। उनकी अंतिम प्रदर्शित फिल्म काबिल थी। इससे पूर्व ऋतिक रोशन ने विकास बहल पर लगे आरोपों के बाद अब ​अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' की एडिटिंग पर खुद ऋतिक रोशन नजर रख रहे हैं। विकास बहल पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगने के बाद ऐसी खबरें भी सामने आ रही थी कि मेकर्स अब 'सुपर 30' की रिलीज डेट जो कि 25 जनवरी है को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि खुद ऋतिक रोशन ऐसा नहीं चाहते हैं। इसी के चलते विकास की गैर मौजूदगी में अब खुद ऋतिक रोशन ने फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के कामों को देखना शुरू कर दिया है।

bollywood,subhash kapoor,metoo campaign,metoo movement,ekta kapoor,aamir khan,sexual harassment

#MeToo ‘हाउसफुल 4’ से अलग हुए डायरेक्टर साजिद खान, ट्वीट कर कही यह बात...

बॉलीवुड Bollywood के सबसे बड़े निर्देशकों में शुमार साजिद खान Sajid Khan पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद अक्षय कुमार Akshay Kumar ने अपने ट्विटर पर #MeToo कैंपेन का समर्थन करते हुए साफ किया था कि वह अब फिल्‍म 'हाउसफुल 4 Housefull 4' की शूटिंग तब तक नहीं करेंगे, जब तक निर्देशक साजिद खान पर लगे यौन उत्‍पीड़न के आरोपों पर कोई कड़ा कदम न उठा लिया जाए। अक्षय के फैंस और हर कोई अभी इस बात का इंतजार ही कर रहा था कि आखिर अब फिल्‍म के मेकर्स क्‍या निर्णय लेते हैं। लेकिन इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही 'हाउसफुल 4' के निर्देशक साजिद खान ने खुद ही नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए इस फिल्‍म के निर्देशन से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

बता दे, अक्षय कुमार और साजिद नडियाडवाला ने मिलकर डायरेक्टर साजिद खान को 'हाउसफुल 4' से हटाने का फैसला किया था। दोनों ने साजिद खान से कहा है कि वो खुद ही इस प्रोजेक्ट से अलग हो जाएं।

साजिद खान ने अक्षय कुमार और साजिद नडियाडवाला की बात मानते हुए 'हाउसफुल 4' से अलग होने का ऐलान कर दिया है। साजिद खान ने कुछ देर पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके यह बताया है कि वो इस फिल्म से अलग हो रहे हैं।

bollywood,subhash kapoor,metoo campaign,metoo movement,ekta kapoor,aamir khan,sexual harassment

#MeToo: शिल्पा शिंदे का चौकाने वाला बयान, कहा - इस इंडस्ट्री में रेप नहीं होता, जो भी होता है म्यूचल अंडरस्टैंडिंग से होता है

शिल्पा शिंदे ने मीटू मुहिम के बारे में बोलते हुए कहा कि 'ये सब बकवास है। आपको उस मुद्दे के बारे में तभी बात करनी चाहिए तब वह होता है। आपको उसी वक़्त आवाज उठानी चाहिए। मुझे भी यही सीख मिली है कि जब होता है तभी बोलो, बाद में बोलने का कोई फायदा नहीं है। बाद आप कितना भी बोल को आपकी आवाज कोई नहीं सुनेगा, इससे सिर्फ कंट्रोवर्सी ही होगी और कुछ नहीं। जब भी कुछ होता है, उसी वक्त बोलो और हां आपको पॉवर की जरुरत तो होती ही है।'

शिल्पा ने आगे कहा कि, ' हालाकि मैं मानती हूँ कि ये इंडस्ट्री बुरी नहीं है लेकिन बहुत अच्छी भी नहीं है। ये सब चीजें हर जगह होती है। मुझे नहीं पता कि क्यों खुद ही इंडस्ट्री का नाम खराब कर रहे है। जो लोग काम कर रहे है या काम पा रहे है क्या सब ही लोग खराब है। ऐसा नहीं है, ये सिर्फ आप पर निर्भर करता है। आपसे सामने वाला इंसान कैसे रिएक्ट करता है, आप उसको कैसे जवाब देते हो। महिलाएं खुलकर सामने आ रही है लेकिन मैं ये भी कहूंगी कि इस इंडस्ट्री में रेप नहीं होता है, जबरदस्ती नहीं होता है। हमारी इंडस्ट्री में जो भी होता है वह म्यूचल अंडरस्टैंडिंग की वजह से ही होता है। अगर आप उसे करने के लिए तैयार नहीं हो तो उसे छोड़ दो।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल