न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo : सुभाष घई पर अब इस एक्ट्रेस ने लगाया आरोप, बोली - मुझे एक कमरे में बात करने के लिए बुलाया और...

रिपोर्ट के मुताबिक केट ने आरोप लगाया है कि निर्देशक सुभाष घई ने 6 अगस्त को उन्हें अपने घर बुलाया था। जहां उन्होंने 5-6 लोगों की मौजूदगी में मसाज करने के लिए कहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Oct 2018 4:16:02

#MeToo : सुभाष घई पर अब इस एक्ट्रेस ने लगाया आरोप, बोली - मुझे एक कमरे में बात करने के लिए बुलाया और...

#MeToo कैंपेन बॉलीवुड पर एक सुनामी बन कर आया है जिसने नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर, वरुण ग्रोवर, कैलाश खेर, चेतन भगत और जाने माने डायरेक्टर साजिद खान को अपनी चपेट में लिया है। इस बीच निर्देशक सुभाष घई पर एक और महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। फिल्म अभिनेत्री केट शर्मा ने शनिवार को सुभाष घई के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है।

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक केट ने आरोप लगाया है कि निर्देशक सुभाष घई ने 6 अगस्त को उन्हें अपने घर बुलाया था। जहां उन्होंने 5-6 लोगों की मौजूदगी में मसाज करने के लिए कहा।

केट ने बताया, "मैंने उनकी मसाज की और हाथ धोने के लिए चली गई, लेकिन तभी सुभाष घई मेरे पीछे आए और मुझे एक कमरे में बात करने के लिए बुलाया, इस दौरान उन्होंने मुझे KISS करने की कोशिश की।"

bollywood,metoo,metoo campaign,metoo movement,subhash ghai,kate sharma,sexual harassment

बता दें इस मामले में पुलिस ने केट शर्मा की एफआईआर दर्ज कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केट ने घई पर ये आरोप भी लगाया है कि उन्होंने उनसे अपने साथ एक रात बिताने के लिए कहा। शर्मा ने कहा, "मेरे मना करने पर उन्होंने कहा कि अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो वह मुझे बॉलीवुड में लॉन्च नहीं करेंगे।" इससे पहले एक अज्ञात महिला ने सुभाष घई पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि घई ने उसके ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसका यौन उत्पीड़न किया। हालांकि महिला के इस आरोप का निर्देशक ने सख्ती से विरोध भी किया।

लेखिका महिमा कुकरेजा ने ट्विटर पर अज्ञात महिला केस साझा किया। महिमा ने कहा कि महिला 'काफी विश्वसनीय मीडिया हस्ती है जो अपना नाम उजागर नहीं करना चाहती।'

महिला ने कहा कि सालों पहले उन्होंने घई के साथ एक फिल्म में काम किया और वह उसमें कुछ ज्यादा ही रुचि लेने लगे और स्क्रिप्ट सेशन में वह अक्सर उसे अपने अपार्टमेंट में बुलाते थे।

बता दे, वकील मृणालिनी देशमुख और वैभव कृष्णन ने यौन उत्पीड़न और हिंसा पीड़ितों को निशुल्क कानूनी सहायता मुहैया कराने का बीड़ा उठाया है, तो वहीं भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ (आईएफटीडीए) ने उन सभी निर्देशकों को नोटिस जारी किए हैं, जिन पर महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और हिंसा के आरोप लगाए हैं। आईएफटीडीए के अध्यक्ष अशोक पंडित ने कहा कि साजिद खान और विकास बहल समेत आरोपी फिल्म निर्माताओं को नोटिस भेज दिए गए हैं और उन्हें 10 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। अगर वे जवाब नहीं देते हैं तो उनके नाम असहयोग सूची में डाल दिए जाएंगे, जिसके बाद महिलाएं उन दो वकीलों से संपर्क कर सकती हैं, जो कानूनी मदद मुहैया कराने के लिए आगे आए हैं।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक