न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: अनु मलिक ‘इंडियन आइडल 10’ से आउट, सिंगर श्वेता पंडित ने जाहिर की खुशी

ताजा मामले में गायक-संगीतकार अनु मलिक को रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल सीजन 10’ से बाहर कर दिया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Oct 2018 3:04:59

#MeToo: अनु मलिक ‘इंडियन आइडल 10’ से आउट, सिंगर श्वेता पंडित ने जाहिर की खुशी

भारत में शुरू हुए #MeToo कैंपेन के तहत बॉलीवुड या टीवी इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियों पर यौन शोषण के आरोप लगे है। इन आरोपियों के खिलाफ इंडस्ट्री भी कड़े कदम उठाना शुरू कर चुकी है और अब इस मामले में नई गाज सिंगर-म्यूजकि कंपोजर अनु मलिक Anu Malik पर गिरी है। ताजा मामले में गायक-संगीतकार अनु मलिक को रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल सीजन 10’ से बाहर कर दिया गया है। बता दे, अनु मलिक पर #MeToo के तहत कुछ लड़कियों ने सैक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए, जिसके बाद सोनी टीवी ने उन्हें 'इंडियन आइडल 10' के जज के पद से हटाने का फैसला कर लिया। खबरों की माने तो, अनु मलिक के शो से बाहर होने के बाद सलीम और सुलेमान मर्चेंट इस शो में जज के तौर पर नजर आने वाले हैं। वहीं, चैनल के इस बयान पर सफाई देते हुए अनु मलिक ने कहा कि वो खुद ही इस शो से अलग हो रहे, हैं क्योंकि इस शो के कारण वो अपने काम पर पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे थे। साथ ही साथ उन्होंने चैनल का उनकी परेशानी समझने के लिए आभार भी जताया है।

इस सकारात्मक कदम पर सिंगर श्वेता पंडित ने खुशी जाहिर है। बता दें कि सोना महापात्रा के बार श्वेता पंडित ने भी अनु मलिक पर आरोप लगाए थे। सिंगर श्वेता पंडित ने मीडिया से सोनी चैनल की तारीफ करते हुए कहा, 'अगर ये सच है तो मैं MeToo का सपोर्ट करने के लिए सोनी टीवी और इंडियन आइडल के मेकर्स की सराहना करती हूं। भारत को अपनी मानसिकता में बदलाव लाने और काम की नैतिकता और काम करने की जगहों पर महिलाओं की इज़्जत करने की ज़रूरत है। सरवाइवर्स को सपोर्ट करना इस तरह के बदलावों की शुरुआत है।'

आपको बता दें कि अनु मलिक पर सिर्फ इन दो सिंगर्स ने ही नहीं बल्की कुछ ऐसी लड़कियों ने भी आरोप लगाए थे जो अभी बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए स्ट्रगल कर रही हैं। हालांकि अनु मलिक ने खुद पर लगे सभी आरोपों को नकार दिया था। श्वेता पंडित ने अनु मलिक पर आरोप लगाया था कि जब वह महज 15 साल की थीं, तो एक रिकॉर्डिंग के दौरान अनु ने उन्हें किस करने के लिए फोर्स किया था।

bollywood,anu malik,metoo,shweta pandit,metoo movement,sexual harassment,metoo campaign,indian idol

अनु मलिक ने घर बुलाकर की ऐसी हरकत

एक अलग पीड़िता ने बताया कि जब वह अनु के घर पहुंचीं तो उन दोनों के बीच प्रोजेक्‍ट से जुड़ी बातें होने लगी। लड़की ने बताया, 'तभी अनु मलिक सोफा पर मेरे पास आकर बैठ गए। मुझे एहसास हुआ कि मैं फंस गई हूं क्‍योंकि उनके घर पर तब कोई नहीं था। तभी उसने अचानक मेरी स्‍कर्ट उठाई और अपनी पेंट उतार दी। मैं उसे धक्‍का देने की कोशिश करती रही लेकिन वह मुझपर हावी हो गए। तभी अचानक दरवाजे पर घंटी बजी और वह चिढ़ कर उठ गए। मैंने उसी समय वहां से भागने की कोशिश की।' इस महिला ने बताया कि मलिक ने मुझे धमकी देते हुए यह बात किसी को न बताने के लिए कहा।

'मैं साउंडप्रूफ रिकॉर्डिंग स्टूडियों में फंस गई '

वहीं अनु मलिक पर आरोप लगाने वाली दूसरी महिला ने बताया कि मलिक ने उनसे कहा था कि जब अगली बार मिलने आओ तो शिफॉन साड़ी ही पहनकर आना। इसके साथ ही मलिक ने उनसे कहा था कि क्‍योंकि उसके पास बॉयफ्रेंड नहीं है, तो वह अकेलापन महसूस करती होंगी। इसके बाद जब उसने वहां से जाने की कोशिश की तो अनु मलिक ने उन्‍हें खींचकर गले लगा लिया। वह काफी डर गई थीं क्‍योंकि वो दोनों एक साउंडप्रूफ रिकॉर्डिंग स्टूडियों में थे। महिला ने कहा, 'मैंने उसे धक्‍का देते हुए कहा, 'तुम जानते हो क्‍या कर रहे हो?' इसपर उसने तुरंत कहा, 'नहीं, मैं अपनी पत्‍नी के साथ बहुत खुश हूं, मैं एक संवेदनशीन इंसान हूं।' इस महिला ने बताया है कि उन्‍हें इंडियन आइडल 10 में वाइल्‍ड कार्ड एंट्री के तौर पर बुलाया गया था, लेकिन अनु मलिक की वजह से उसने यह ऑफर ठुकरा दिया।

bollywood,anu malik,metoo,shweta pandit,metoo movement,sexual harassment,metoo campaign,indian idol

अनु मलिक पर लगे सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोपों पर सिंगर अलीशा चिनॉय ने बताई चौकाने वाली बात

अनु मालिक पर लगे आरोपों के बाद सिंगर अलीशा चिनॉय भी अब इस मामले में दावा किया है कि अनु मलिक के खिलाफ लगे ये सभी आरोप सच हैं। उन्होंने कहा है कि अनु मलिक के बारे में कहा गया और लिखा गया एक-एक शब्द सच है। साथ ही, अलीशा ने उन सभी महिलाओं का समर्थन किया है जो अपने साथ हुई सेक्शुअल हैरसमेंट की घटनाओं के बारे में खुलकर बता रही हैं। बता दें कि 90 के दशक में भी अलीशा चिनॉय ने अनु मलिक पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए थे। इस मामले में कोर्ट ने भी अलीशा के समर्थन में फैसला दिया था। कहा जाता है कि इस घटना के बाद अलीशा काफी मानसिक तनाव से भी गुजरी थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, अलीशा ने यह भी कहा है कि बड़े फिल्मकार लगातार अनु मलिक के साथ काम करते रहे और इसीलिए उनके इस व्यवहार में भी कभी सुधार नहीं आया। इस मामले के बाद अलीशा ने यह भी कहा था कि वह अब कभी अनु मलिक के साथ काम नहीं करेंगी लेकिन 2002 में फिल्म 'इश्क विश्क' में साथ में काम किया। साथ ही, अलीशा और अनु सिंगिंग रिऐलिटी शो 'इंडियन आयडल' में भी जज के रूप में साथ नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक