न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo : शमा सिकंदर ने कहा, 'मैं महज 14 साल की थी, जांघ पर हाथ रखने लगा निर्देशक और...'

अब ऐसे में टीवी और फिल्‍म एक्‍ट्रेस शमा सिंकदर Shama Sikander ने भी बेहद कम उम्र में एक डायरेक्‍टर द्वारा शोषण किए जाने की बात का खुलासा किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Oct 2018 4:31:00

#MeToo : शमा सिकंदर ने कहा, 'मैं महज 14 साल की थी, जांघ पर हाथ रखने लगा निर्देशक और...'

देशभर में चल रहे #MeToo कैंपेन ने तहलका मचा रखा है। नाना पाटेकर विकास बहल, सुभाष कपूर, साजिद खान, रजत कपूर और आलोकनाथ के चरित्र पर अब तक कई लोग ऊंगलियां उठ चुकी है। अब ऐसे में टीवी और फिल्‍म एक्‍ट्रेस शमा सिंकदर Shama Sikander ने भी बेहद कम उम्र में एक डायरेक्‍टर द्वारा शोषण किए जाने की बात का खुलासा किया है। शमा अपनी टीवी शो 'ये मेरी लाइफ है' के बाद काफी प्रसिद्ध हो गई थीं। शमा ने बताया कि जब वह सिर्फ 14 साल की थीं, त‍ब एक निर्देशक ने उन्‍हें उत्‍पीड़न की कोशिश की थी।

bollywood,metoo,shama sikander,sexual harassment,metoo movement,metoo campaign

हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए शमा ने बताया, 'मेरे करियर के शुरुआती दिनों में, जब मैं महज 14 साल की थी, एक निर्देशक ने मेरी जांघ पर हाथ रखा था। मैंने उसी समय मना किया और उन्‍हें दूर कर दिया। तो उसने मुझसे कहा, 'तुम्‍हें क्‍या लगता है, तुम स्‍टार बन जाओगी, यहां कोई नहीं छोड़ेगा तुम्‍हे। अगर कोई निर्देशक नहीं, तो कोई एक्‍टर या प्रोड्यूसर तुम्‍हारा शोषण करेगा। तुम उसके बिना यहां नहीं बढ़ सकतीं।' मैं उस समय 14 साल की थी और कई उम्‍मीदों और सपनों के साथ यहां आई थी।'

bollywood,metoo,shama sikander,sexual harassment,metoo movement,metoo campaign

वहीं जब शमा से टीवी के प्रसिद्ध एक्‍टर आलोकनाथ पर लगे आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, 'वो खबर मेरे लिए चौंकाने वाली थी। मैंने उनके साथ काम नहीं किया है। लेकिन जरूरी नहीं जो पर्दे पर संस्‍कारी दिखे वह रियल लाइफ में भी वैसा ही हो।

bollywood,metoo,shama sikander,sexual harassment,metoo movement,metoo campaign

बता दें कि शमा सिंकदर ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह कई प्रसिद्ध म्‍यूजिक वीडियो में दिख चुकी हैं। इसके अलावा वह 'बालवीर', 'सेवन' जैसे टीवी शोज में दिख चुकी हैं। वह 'प्रेम अगन', 'अंश' और 'धूम धड़ाका' जैसी फिल्‍मों में भी नजर आ चुकी हैं।

bollywood,metoo,shama sikander,sexual harassment,metoo movement,metoo campaign

एक्ट्रेस ने लगाया डायरेक्टर विपुल शाह पर लगा यौन उत्पीडन का आरोप

ईरानी ऐक्ट्रेस और मॉडल एल्नाज नोरौजी Elnaaz Norouziने डायरेक्टर विपुल शाह Vipul Shah पर मानसिक प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्नाज नोरौजी ने यह खुलासा किया कि विपुल शाह उन्हें फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में लेने वाले थे। एल्नाज के मैनेजर ने उन्हें बताया था कि विपुल उन्हें सेकंड लीड के रूप में कास्ट करने के बारे में सोच रहे हैं। पहले यह ऑफर जैकलीन फर्नांडिस को दिया गया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। मुलाकात होने पर विपुल ने एल्नाज से ऐसे बातचीत की जैसे वह उन्हें रोल के लिए कास्ट करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एल्नाज को 'बस लुक टेस्ट देना होगा और पेपर साइन करने होंगे'। कुछ दिनों बाद उनका फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर हनी त्रेहान ने ऑडिशन लिया। ऐक्ट्रेस ने बताया कि उस दौरान उन्हें महसूस हुआ कि कास्टिंग डायरेक्टर को ऑडिशन के बारे में बताया ही नहीं गया था।

विपुल शाह ने उनसे कॉन्टेक्ट किया और ऑफिस में मिलने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह जल्द ही एल्नाज के साथ पेपर साइन करेंगे। जब वह जाने लगीं तो विपुल उनके बहुत नजदीक तक आ गए और उन्हें गाल पर किस कर दिया।

इस मीटिंग के बाद एल्नाज ने अपने मैनेजर को बताया कि विपुल उन्हें फिल्म में कास्ट करने को लेकर सीरियस हैं। वह बार-बार उनसे फिल्म को लेकर पूछने लगीं जिस पर उनके मैनेजर ने बताया कि डायरेक्टर उनसे कॉन्टेक्ट नहीं कर रहे हैं। मिड डे के मुताबिक, उन्होंने एल्नाज के मैनेजर से भी इस बारे में अलग से बात की जिन्होंने बताया कि कास्टिंग डील तकरीबन हो ही चुकी थी लेकिन ऐन वक्त पर उसे अचानक कैंसल कर दिया गया।

bollywood,metoo,shama sikander,sexual harassment,metoo movement,metoo campaign

एल्नाज ने फिर से विपुल से संपर्क किया, जिस पर उन्होंने कहा कि वह फिर से ऑडिशन लेना चाहते हैं। बार-बार ऑडिशन देकर एल्नाज के मन में ऐसे ख्याल आने लगे थे जैसे वह दुनिया की सबसे खराब ऐक्टर हैं। उन्हें लगा कि वह ऑडिशन दे रही हैं, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह तो विपुल का उन्हें बार-बार बुलाने का एक बहाना बस था।

ऐक्ट्रेस ने कहा कि वह विपुल से मिलीं, जहां उन्होंने उन्हें किस करने की कोशिश की। वह पीछे हटीं और थोड़ा सख्त लहजे में कहा कि आखिर वह यह क्या कर रहे हैं। बावजूद इसके विपुल शाह ने उनसे माफी नहीं मांगी। जब उन्होंने शूटिंग के बारे में पूछा तो उनसे कहा गया कि पहले फिल्म का शूट पंजाब में होगा उसके बाद लंदन में। एल्नाज के मुताबिक विपुल ने उनसे कहा कि उन्हें लंदन वाले पार्ट के लिए कास्ट किया गया है। साथ ही उन्हें अर्जुन और परिणीति से मिलने के लिए भी कहा गया।

bollywood,metoo,shama sikander,sexual harassment,metoo movement,metoo campaign

इसके बाद उनके बीच एक और मुलाकात हुई। इस दौरान भी विपुल ने एल्नाज को गलत तरीके से छूने की कोशिश की। इस पर वह तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर वहां से चली गईं। वह अपने देश वापस लौट गईं क्योंकि उन्हें अपनी फिल्म प्रमोट करनी थी। इंडिया लौटीं तो विपुल से संपर्क किया, जिस पर उन्हें पटियाला आने के लिए कहा गया। यहां पर उन्हें डायरेक्टर के फ्लोर वाला ही रूम दिया गया। एक और ऑडिशन के बाद एल्नाज ने फिर से विपुल से फिल्म की कहानी सुनाने को कहा। इस पर उन्होंने कहा कि 'तुम मेरे रूम में आओ जहां मैं उन्हें स्क्रिप्ट सुना दूंगा।' इसके बाद विपुल ने उनके हिप्स को छुआ और अपनी पास खींचा। एल्नाज ने उन्हें पीछे की ओर धकेला और अपने कमरे में चली गईं।

एल्नाज ने कहा कि उन्हें एक बार को लगा कि क्या उन्हें विपुल की डिमांड को पूरा कर देना चाहिए, इसी बीच उनके पास डायरेक्टर के असिस्टेंट का फोन आया, जिसने उन्हें डिनर के लिए नीचे बुलाया। वह वहां गईं तो उन्हें माहौल अजीब सा लगा। ऐक्ट्रेस के मुताबिक, कुछ दिनों बाद उन्हें 'सेक्रेड गेम्स' का ऑफर मिला। उन्होंने विपुल को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि वह ऑफर छोड़ दें क्योंकि उनसे न्यूड सीन करवाए जाएंगे। हालांकि, जब एल्नाज ने इस बारे में पता किया तो उन्हें बताया गया कि उन्हें ऐसा कोई सीन नहीं करना पड़ेगा। यह सब दो महीने तक चला लेकिन विपुल ने उनके साथ 'नमस्ते इंग्लैंड' को लेकर कॉन्ट्रेक्ट साइन नहीं किया। वह उन्हें टालते रहे। एक महीना और ऐसे ही बीता और आखिरकार एल्नाज ने 'सेक्रेड गेम्स' को साइन कर लिया। वह बताती हैं कि उन्हें फिल्म नहीं मिली जबकि वह तीन महीनों तक मानसिक और शारीरिक शोषण का शिकार होती रहीं। वह डिप्रेस हो गई थीं लेकिन 'सेक्रेड गेम्स' ने उन्हें इससे उबरने में मदद की। उन्होंने कहा, 'यह साफ था कि अगर मैं विपुल के साथ सोती तो मुझे रोल दे दिया जाता। मैं जब भी उनके ऑफिस जाती वह मुझे छूने और किस करने की कोशिश करते।' उन्होंने आगे कहा कि पुलिस में इस बारे में इसलिए शिकायत नहीं कर सकीं क्योंकि उन्होंने सोचा कि वह एक विदेशी हैं, ऐसे में उनके क्या अधिकार हैं क्या नहीं इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। साथ ही उन्हें पुलिस शिकायत के कारण विजा में होने वाली दिक्कतों को लेकर भी डर था। एल्नाज ने कहा कि वह अब यह सब इसलिए बता रही हैं क्योंकि वह चाहती हैं कि कोई भी शक्तिशाली व्यक्ति उनके जैसी किसी महिला के साथ फिर से ऐसा व्यवहार न कर सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल