न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo : अनु मलिक पर लगे सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोपों पर नया खुलासा, सिंगर अलीशा चिनॉय ने बताई चौकाने वाली बात

सिंगर अलीशा चिनॉय भी अब इस मामले में दावा किया है कि अनु मलिक के खिलाफ लगे ये सभी आरोप सच हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Oct 2018 11:41:50

#MeToo : अनु मलिक पर लगे सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोपों पर नया खुलासा, सिंगर अलीशा चिनॉय ने बताई चौकाने वाली बात

#MeToo मूवमेंट इस समय बॉलीवुड पर कहर बन कर टुटा है। रोजाना इसमें एक नया नाम जुड़ रहा है हाल ही में सिंगर सोना मोहापात्रा और श्‍वेता पंडित के प्रसिद्ध म्‍यूजिक डायरेक्‍टर अनु मलिक पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे उसके बाद दो और महिलाओं ने अनु पर यौन शोषण के आरोप लगाए है। इन आरोपों के बाद अनु मलिक का सिंगिंग शो इंडियन आइडल से छुट्टी हो गई है। चैनल ने रविवार को इस बारे में बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। चैनल ने अपने बयान में कहा है, 'अनु मलिक अब इंडियन आइडल जूरी के हिस्से नहीं रहेंगे। यह शो अपने पूर्ववत शेड्यूल के साथ जारी रहेगा। हम जल्दी ही भारतीय म्यूजिक के किसी बड़े नाम को गेस्ट के तौपर पर विशाल और नेहा के साथ जोड़ेंगे।' हालांकि अनु मलिक के वकील ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि ये सभी आरोप उनके क्लाइंट की मानहानि करने के लिए लगाए जा रहे हैं।

Deccan Chronicle की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर अलीशा चिनॉय भी अब इस मामले में दावा किया है कि अनु मलिक के खिलाफ लगे ये सभी आरोप सच हैं। उन्होंने कहा है कि अनु मलिक के बारे में कहा गया और लिखा गया एक-एक शब्द सच है। साथ ही, अलीशा ने उन सभी महिलाओं का समर्थन किया है जो अपने साथ हुई सेक्शुअल हैरसमेंट की घटनाओं के बारे में खुलकर बता रही हैं। बता दें कि 90 के दशक में भी अलीशा चिनॉय ने अनु मलिक पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए थे। इस मामले में कोर्ट ने भी अलीशा के समर्थन में फैसला दिया था। कहा जाता है कि इस घटना के बाद अलीशा काफी मानसिक तनाव से भी गुजरी थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, अलीशा ने यह भी कहा है कि बड़े फिल्मकार लगातार अनु मलिक के साथ काम करते रहे और इसीलिए उनके इस व्यवहार में भी कभी सुधार नहीं आया। इस मामले के बाद अलीशा ने यह भी कहा था कि वह अब कभी अनु मलिक के साथ काम नहीं करेंगी लेकिन 2002 में फिल्म 'इश्क विश्क' में साथ में काम किया। साथ ही, अलीशा और अनु सिंगिंग रिऐलिटी शो 'इंडियन आयडल' में भी जज के रूप में साथ नजर आए थे।

bollywood,metoo,sexual harassment,anu malik,alisha chinai,metoo campaign,metoo movement

विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली युवती नहीं पहुंची कोर्ट, कहा- कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती

क्वीन जैसी फिल्मों के डायरेक्टर विकास बहल पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप में नया मोड़ आ गया है। बॉलीवुड फिल्ममेकर विकास बहल के अपने पूर्व पार्टनर्स अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी औऱ मधु मंटेना पर लगाए मानहानि मामले में शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। बहल ने उन पर छवि खराब करने की एवज में 10 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पीड़िता कोर्ट में पेश नहीं हुई। पीड़िता के वकील नवरोज सीरवई ने इस दौरान कोर्ट में कहा कि वह न विकास के खिलाफ केस करना चाहती है और न ही किसी तरह की कानूनी कार्रवाई चाहती है। वकील ने यह भी कहा कि पीड़िता अपनी बात पर अडिग है। वह बहुत कुछ सह चुकी है और तीन साल बाद भी विकास बहल की वजह से परेशान है। इस पर कोर्ट ने कहा कि ये पूरा मूवमेंट महिलाओं के आगे आकर आपबीती बताने से जुड़ा है। किसी को भी उन्हें इस्तेमाल करने का हक नहीं होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक