न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo : सुशांत सिंह राजपूत पर लगे आरोप गलत, मेरे साथ सेट पर कुछ भी गलत नहीं हुआ : संजना सांघी

संजना सांघी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सारी खबर को गलत बताया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Oct 2018 6:52:32

#MeToo : सुशांत सिंह राजपूत पर लगे आरोप गलत, मेरे साथ सेट पर कुछ भी गलत नहीं हुआ : संजना सांघी

देश में शुरू हुआ #MeToo अभियान बॉलीवुड के अलावा और दूसरे झेत्रों में भी अपना रंग दिखा रहा है। महिलाएं अब बिना डरे और खुलकर राजनेताओं, पत्रकारों और बॉलीवुड के कई सेलेब्स पर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी है। इसी कैंपेन के तहत कुछ दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने अपनी साथी अदाकारा संजना सांघी के साथ फिल्म किजी और मैनी के सेट पर बदतमीजी की है। जिसके बाद संजना सांघी ने कानून का सहारा लिया है।

इन आरोपों के बाद सुशांत ने अपने बचाव में संजना के साथ एसएमएस चैट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इन आरोपों को उन्हें बदनाम करने वाला बताया था। उन्होंने लिखा था कि वह अपनी पर्सनल इन्फर्मेशन किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते लेकिन उनके पास और कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि जो रिपोर्ट्स मीडिया में आ रही हैं, वो पूरी तरह से गलत हैं। सुशांत की सफाई के बाद भी लोग इन खबरों पर संजना के बयान का इंतजार कर रहे थे। आज संजना सांघी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सारी खबर को गलत बताया है। संजना सांघी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, ‘मैं बीते दिन ही यूएस से लम्बी छुट्टियों के बाद लौटी हूं और मैंने किजी और मैनी के सेट पर गलत तरह से व्यवहार करने की कई सारी निराधार खबरें पढ़ी हैं। मैं अपनी तरफ से यह साफ कर देना चाहती हूं कि मेरे साथ सेट पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। मैं चाहती हूं कि मेरे इस पोस्ट के साथ ही सारी गलत खबरों पर रोक लग जानी चाहिए।’

जैसा कि आपने देखा कि संजना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से यह साफ कर दिया है कि उनके साथ किजी और मैनी के सेट पर किसी प्रकार की बदतमीजी नहीं हुई है और जो खबरें सामने आ रही हैं वो पूरी तरह से निराधार हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि संजना के इस पोस्ट के बाद किजी और मैनी की शूटिंग में तेजी आएगी।

bollywood,sushant singh rajput,sanjana sanghi,harassment,metoo,metoo movement,metoo campaign

#MeToo : रवीना बोलीं - कई लोग इस मूवमेंट का फायदा उठा रहे हैं

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कहा कि आपको समझना होगा कि हर वक्त सामने वाले की इच्छा गलत नहीं होती है। कभी यदि कोई आपकी तारीफ कर रहा है और कह रहा है कि आप बहुत अच्छी लग रही हैं या कोई आपको शाबाशी दे रहा है तो हमेशा उसके इरादे गलत नहीं होते। उन्होंने यह भी कहा कि कई लोग इस मूवमेंट का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, "कुछ लोग ऐसे हैं जो #MeToo का फायदा उठाना चाहते हैं। हालांकि पहले की तुलना में आज हालात सुधरे हैं। एक वक्त था जब महिलाओं को ऐसी सिचुएशन में समझ नहीं आता था कि जाएं तो कहां जाएं। अब हालात सुधरे हैं। अब हमारे पास एक ग्राउंड है जहां महिलाएं खड़ी होकर अपनी बात कह सकती हैं।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल