न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साजिद खान पर आरोप के बाद बिपाशा बसु ने बताई चौकाने वाली बात, कहा - 'सेट पर करते थे...'

बिपाशा बसु Bipasha Basu ने शुक्रवार को फिल्मकार साजिद पर लगे आरोपों पर कहा कि वह खुश हैं कि महिलाओं ने साजिद के साथ हुए अपने अनुभवों को शेयर किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Oct 2018 3:06:27

साजिद खान पर आरोप के बाद बिपाशा बसु ने बताई चौकाने वाली बात, कहा - 'सेट पर करते थे...'

भारत में धीरे-धीरे ही सही लेकिन मीटू #MeToo मूवमेंट के जरिए तमाम महिलाए सालों से हो रहे अपने साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठा रही है। नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर और वरुण ग्रोवर जैसे कई नाम सवालों के घेरे में हैं। जैसे ही इस लिस्ट में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर साजिद खान Sajid Khan का नाम आया वैसे ही बॉलीवुड Bollywood इंडस्ट्री में खलबली मच गई। लोगों को विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि साजिद खान महिलाओं के साथ ऐसा कर सकते है। इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार Akshay Kumar और साजिद नडियाडवाला ने साजिद खान के ऊपर तुरंत कार्यवाही करते हुए, उन्हें 'हाउसफुल 4' से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके बाद फरहान अख्तर और फराह खान ने भी ट्विटर पर स्टेटमेंट जारी कर कहा कि साजिद खान को ऐसी बदतमीजी का खामियाजा खुद ही भुगतना पड़ेगा और महिलाओं ने जो खुलासे किए हैं, वो काफी चौंकाने वाले हैं। अक्षय कुमार, फराह खान, साजिद नडियाडवाला और फरहान अख्तर के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी #MeTooके फेवर में खड़ी नजर आ रही हैं।

बिपाशा बसु Bipasha Basu ने शुक्रवार को फिल्मकार साजिद पर लगे आरोपों पर कहा कि वह खुश हैं कि महिलाओं ने साजिद के साथ हुए अपने अनुभवों को शेयर किया। उनका कहना है कि फिल्म सेट पर महिला कलाकारों और अन्य महिला सदस्यों के साथ उनका रवैया हमेशा असभ्य रहा है।

metoo,sajid khan,sexual harassment,bipasha basu,metoo campaign,metoo movement,bollywood

2014 में फिल्म ‘हमशकल्स’ में साजिद के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस बिपाशा ने कहा कि हालांकि निर्देशक ने उनके साथ कभी बदसलूकी नहीं की लेकिन उनका महिलाओं के प्रति रवैया हमेशा असभ्य था। बिपाशा ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, ‘मैं खुश हूं कि महिलाएं इन पुरुषों के अत्याचारों के खिलाफ बोल रही हैं।।लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ...यह उनका महिलाओं के प्रति सामान्य व्यवहार था जो मुझे परेशान करता था, वह खुले तौर पर अश्लील मजाक करते थे और लड़कियों के प्रति उनका रवैया भी असभ्य था। उन्होंने लिखा कि उन्हें कहा गया था कि वह उन्हें कुछ ना कहें तो उन्होंने अपना काम पूरा होने के बाद निर्माताओं को स्पष्ट कर दिया कि वह आगे कभी साजिद के साथ कोई काम नहीं करेंगी। बिपाशा ने एक अन्य ट्वीट में भारत में ‘#MeToo’ अभियान शुरू करने के लिए तनुश्री दत्ता की सराहना भी की। उन्होंने लिखा, ‘तनुश्री दत्ता मुबारक हो... क्योंकि उनकी वजह से कई और महिलाओं को उन पुरुषों के खिलाफ बोलने की हिम्मत मिली जो महिलाओं का फायदा उठाते हैं...अपने रूतबे, ताकत और पहुंच के जरिए...’

metoo,sajid khan,sexual harassment,bipasha basu,metoo campaign,metoo movement,bollywood

बता दे, साजिद खान को लेकर हुए खुलासों के बाद उनका परिवार दंग रह गया है और किसी को भरोसा नहीं हो रहा है कि साजिद किसी के साथ ऐसा कर सकते हैं। साजिद खान मामले पर एक के बाद फरहान अख्तर और फराह खान के ट्वीट आए हैं, जिनमें दोनों ने कहा है कि साजिद खान को अपनी गलती का हर्जाना भरना पड़ेगा।

फराह खान ने ट्वीट करके कहा है, ‘यह मेरे पूरे परिवार के लिए काफी दुखद घड़ी है। हम लोगों ने कई सारी परेशानियों का मिलकर सामना किया है और इससे भी हम लड़ेंगे। अगर मेरे भाई ने ऐसा काम किया है तो उसे इसका हर्जाना भरना पड़ेगा। मैं किसी भी प्रकार से इस तरह के व्यवहार का समर्थन नहीं करती हूं और मैं उन महिलाओं के साथ हूं जिनके साथ गलत हुआ है।’

metoo,sajid khan,sexual harassment,bipasha basu,metoo campaign,metoo movement,bollywood

फरहान अख्तर ने भी ट्वीट करके साजिद खान मामले पर अपने विचार रखे हैं और कहा है कि वो ऐसी खबरें सुनकर दंग रह गए हैं। साजिद खान के अनुसार, ‘मैं आपको बता नहीं सकता हूं कि ये खबर जानकर मैं कितना दंग रह गया हूं। साजिद खान के व्यवहार के बारे में जानकर मेरा दिल टूट गया है। मुझे नहीं पता है कि कैसे लेकिन उसे खुद ही इसका सामना करना पड़ेगा।’

फरहान अख्तर और फराह खान के ट्वीट देखकर साफ है कि साजिद खान ने अपने परिवार को काफी दुख पहुंचाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक