न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: पूर्व मिस इंडिया ने नवाजुद्दीन पर लगाए आरोप कहा, 'नवाज ने जबरन मुझे जकड़ लिया था'

#MeToo कैंपेन ने कई लड़कियों को हिम्मत दी और इसके चलते कई ऐसे नाम सामने जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह गए। अब इसी कड़ी में ऐक्ट्रेस और पूर्व मॉडल रहीं निहारिका सिंह का नाम भी जुड़ गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Nov 2018 9:43:15

#MeToo: पूर्व मिस इंडिया ने नवाजुद्दीन पर लगाए आरोप कहा, 'नवाज ने जबरन मुझे जकड़ लिया था'

#MeToo कैंपेन ने कई लड़कियों को हिम्मत दी और इसके चलते कई ऐसे नाम सामने जिन्हें सुनकर लोग हैरान रह गए। अब इसी कड़ी में ऐक्ट्रेस और पूर्व मॉडल रहीं निहारिका सिंह ( Niharika Singh ) का नाम भी जुड़ गया है। निहारिका ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी ( Nawazuddin Siddiqui ) और मयंक सिंह सिंघवी पर गंभीर आरोप लगाए है। निहारिका के एक्सपीरियंस जर्नलिस्ट संध्या मेनन के ट्वीट से सामने आए। संध्या ने जो ट्वीट किए उनमें निहारिका ने मॉडल बनने के अपने एक्सपीरियंस और खुद को एक्ट्रेस के तौर पर सेटल करने में सामने आने वाली चुनौतियों का जिक्र किया है। निहारिका ने अपने कथित एक्स बॉयफ्रेंड नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भी आरोप लगाए। पूर्व मिस इंडिया रहीं निहारिका सिंह ने अपनी लंबी पोस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, साजिद खान और भूषण कुमार पर कई आरोप लगाए हैं। निहारिका 'मिस लवली' की शूटिंग के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी से मिली थीं। नवाज के बारे में निहारिका ने कहा, 'एक बार नवाज पूरी रात शूट करते रहे और उन्होंने सुबह मुझे मेसेज किया कि वह मेरे घर के नजदीक हैं। तो मैंने उन्हें नाश्ते के लिए इन्वाइट कर लिया। जब मैंने घर का दरवाजा खोला तभी नवाज ने मुझे अपनी बाहों में जकड़ लिया। मैंने उन्हें हटाने की कोशिश की लेकिन थोड़ी देर की जबरदस्ती के बाद मैंने अपनी कोशिशें छोड़ दीं। मैं नवाज के साथ रिलेशनशिप में नहीं आना चाहती थी लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि उनका सपना है कि उनकी पत्नी भी परेश रावल या मनोज बाजपेयी की पत्नी की तरह ऐक्ट्रेस या मिस इंडिया हों। मुझे नवाज की यह बात थोड़ी फनी लेकिन प्यारी लगी।'

इसके बाद निहारिका बताती हैं, 'कुछ महीनों बाद मुझे पता चला कि नवाज के कई महिलाओं के साथ अफेयर हैं। यहां तक कि उन्होंने हल्द्वानी में एक महिला से शादी भी कर रखी है जिसने उनके ऊपर दहेज मांगने का आरोप लगाया था। एक बार तो एक औरत ने मुझे फोन किया और मेरे ऊपर चिल्लाने लगी। इसके बाद मैंने नवाज के साथ अपनी रिलेशनशिप को खत्म करने का फैसला लिया।' निहारिका ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया है कि बॉलिवुड में स्ट्रगल करने के दौरान किस तरह से साजिद खान और भूषण कुमार ने उनसे फिल्में ऑफर करने के बदले नाजायज मांगें की थीं। साथ ही, निहारिका ने मयंक सिंह सिंघवी के साथ अपनी सगाई टूटने की कहानी भी शेयर की है।

बता दें कि पिछले कुछ समय में बॉलिवुड में कई महिलाओं ने मशहूर हस्तियों के ऊपर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इस लिस्ट में आलोक नाथ, विकास बहल, साजिद खान जैसी मशहूर हस्तियां शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल