न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo फेमस ऐक्ट्रेस और फिल्ममेकर नंदिता दास के पिता जतिन दास पर लगा यौन शोषण का आरोप

फिल्ममेकर नंदिता दास Nandita Das भी थीं, लेकिन अब उन्हीं के पिता मशहूर पेंटर जत‍िन दास Jatin Das पर एक महिला ने सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Oct 2018 9:26:02

#MeToo फेमस ऐक्ट्रेस और फिल्ममेकर नंदिता दास के पिता जतिन दास पर लगा यौन शोषण का आरोप

बॉलिवुड में #MeToo मूवमेंट के बाद कई दिग्गज महिलाओं ने इस बात का ऐलान किया कि वह यौन शोषण के आरोपियों के साथ काम नहीं करेंगे। इन महिलाओं में से एक फेमस ऐक्ट्रेस और फिल्ममेकर नंदिता दास Nandita Das भी थीं, लेकिन अब उन्हीं के पिता मशहूर पेंटर जत‍िन दास Jatin Das पर एक महिला ने सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए हैं।

निशा बोरा नाम की महिला ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे जतिन दास ने उन्हें जबरन किस करने की कोशिश की थी। 'मेरी जतिन दास से मुलाकात साल 2014 में हुई थी जब मेरे ससुर ने डिनर पार्टी का आयोजन किया था। उस पार्टी में मेरे परिवार ने मुझे जतिन दास से मिलवाया। बातों के दौरान उन्होंने मुझसे पूछा कि अगर मेरे पास समय हो तो क्या मैं उन्हें असिस्ट करूंगी। मेरे लिए यह किसी फैन मूमेंट जैसा था। मैंने इस बारे में अपने परिवार को बताया।'

'पहले दिन उन्होंने मुझे अपने घर पर बुलाया। मैं वहां पहुंची तो उनका बच्चा जो शायद 14-15 महीने का था रो रहा था। हम उनके वर्क रूम में काम कर रहे थे जो एंट्रेंस के पास था। इस दौरान वह बात करते रहे कि कैसे वह अपने प्रॉजेक्ट पंखा को आगे बढ़ाना चाहते हैं और ओडिशा में खुद का स्कूल खोलना चाहते हैं। दिन के आखिर में उन्होंने मुझे ऑटोग्राफ की हुई पंखा प्रॉजेक्ट की खूबसूरत किताब और विदेश में हुए एक शो का पोस्टर दिया। उन्होंने अगले दिन मुझे फिर बुलाया।' निशा ने कहा कि बाद में एक समय ऐसा आया कि ये चीजें उन्हें उस बुरे दिन की याद दिलाने लगीं और उन्होंने उसे कूड़े में फेंक दिया।

अगले दिन निशा को जतिन दास ने घर की जगह अपने स्टूडियो में बुलाया। पोस्ट के मुताबिक, 'जतिन दास का स्टूडियो क्रिएटिव एनर्जी से भरा हुआ था। मैं उन्हें असिस्ट कर रही थी इस बीच उन्होंने खुद के लिए एक ग्लास में विस्की निकाली और मुझे भी ऑफर की जिसे मैंने ठुकरा दिया। इसके बाद उन्होंने मुझे पकड़ने की कोशिश की मैं उनसे दूर हो गई। अभी मैं संभली भी नहीं थी कि उन्होंने मुझे पकड़ा और किस करने की कोशिश की। मैं अपने चेहरे पर उनकी दाढ़ी को महसूस कर सकती थी। मैंने उन्हें धक्का दिया। इस पर वह बोले अरे रुको, तुम्हें अच्छा लगेगा। यह सुनते ही मैंने अपना बैग उठाया और वहां से चली गई।'

'बाद में मेरे पास उनकी बेटी नंदिता दास का फोन आया जिन्होंने मुझसे कहा कि उनके पिता ने उन्हें मेरा नंबर दिया है। उन्होंने पूछा कि क्या वह मेरी जैसी कोई असिस्टेंट का नाम सुझा सकती हैं।' निशा ने कहा कि यह फोन कॉल उनके लिए सीने में खंजर डालने जैसा था।

उन्होंने कहा कि वह इतने सालों बाद इसलिए बोल रही हैं क्योंकि उस समय उनकी नई शादी हुई थी और वह न तो अपने लिए और न परिवार के लिए कोई मुसीबत खड़ी करना चाहती थीं। हालांकि, अब दूसरी औरतों को सामने आता देख उनमें भी हिम्मत आई है। निशा ने यह भी आरोप लगाया कि साल 2013 में भी एक महिला ने जतिन पर इस तरह की हरकत का आरोप लगाया था। जब उन्होंने इंडस्ट्री के बाकी लोगों से बात की तो उन्हें पता चला कि जतिन दास कई महिलाओं के साथ ऐसा कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक