न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo का दिखने लगा असर, CINTAA ने बनाई कमेटी, स्वरा भास्कर, रविना टंडन, रेणुका शहाणे बनी मेंबर

तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद के बाद भारत में भी शुरू हुआ #MeToo मूवमेंट का असर अब दिखने लगा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Oct 2018 2:56:08

#MeToo का दिखने लगा असर, CINTAA ने बनाई कमेटी, स्वरा भास्कर, रविना टंडन, रेणुका शहाणे बनी मेंबर

तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद के बाद भारत में भी शुरू हुआ #MeToo मूवमेंट का असर अब दिखने लगा है। सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन यानि की CINTAA ने यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए एक कमेटी बनाई है। ये टीम मीटू की शिकार महिलाओं की शिकायत सुनेगी और ऐसे मामलों को देखेगी। सिन्टा के महासचिव सुशांत सिंह ने इस मुद्दे पर बातचीत शुरू कर दी है और सभी को पीड़ित महिला को शर्म महसूस करने और उस पर सवाल न उठाने की अपील की है।

सुशांत ने इस कमेटी के बारे में कहा, 'हमने एक कमेटी बनाई है जिसका नाम है पॉश, प्रिवेनशन ऑफ सेक्शुयल हैरेसमेंट, और इसके तहत हम पैंपलेट्स के जरिए ये समझाने की कोशिश करेंगे कि कामकाजी जगह पर सेक्शुयल हैरेसमेंट क्या होता है। इसके अलावा हमारे पास एक आउटरीच प्रोग्राम भी है जहां हम हमारे सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात करेंगे कि जो ये देखेगा कि यदि कहीं कोई शिकायत दर्ज की जा रही है, तो हम सीधे कार्रवाई में घुसे और पीड़ित को खराब स्थिति से बाहर निकालें। यदि जरुरी हुआ तो हम अपने स्वयंसेवकों को भी स्थिति कंट्रोल में करने के लिए भेजेंगे'।

सुशांत ने बताया, 'स्वर भास्कर ने हमसे संपर्क किया (विचार के साथ), वह हमारी सदस्य है। संयोग से वह स्वतंत्र रूप से और बहुत ही विधिवत तरीके से इस मुद्दे पर काम कर रही थी। जब हम उनसे मिले, तो हमें एहसास हुआ कि हम एक ही लक्ष्य के साथ हैं। पॉश एक उप-समिति होगी जो यौन उत्पीड़न जागरूकता पर ध्यान देगी। इसमें स्वरा के अलावा वकील वृंदा ग्रोवर भी शामिल हैं जो उद्योग के लिए एक सेशन भी लेंगी। पॉश के तहत काउसलिंग के अलावा जागरूकता की मुहिम भी चलाई जाएगी।'

सुशांत ने बताया कि इस मुहिम में उनके साथ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, रविना टंडन, रेणुका शहाणे, पत्रकार भारती दुबे और फिल्ममेकर अमोल गुप्ता जैसी दिग्गज हस्तियां है। इसके अलावा पॉश के पास वकील और साइकलॉजिस्ट भी है। साथ ही ये कमेटी विशाखा गाइडलाइन्स पर बनी है और इसके तहत 50 प्रतिशत महिलाएं कमेटी का हिस्सा होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक