न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: 'रेस 3' का यह एक्टर भी हो चुका है सेक्सुअल हैरसमेंट का शिकार, कहा - 'उसने मेरे पैंट्स में हाथ डालने की कोशिश की

अब 'रेस 3' के एक्टर साकिब सलीम ने भी अपना अनुभव साझा किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Oct 2018 1:11:37

#MeToo: 'रेस 3' का यह एक्टर भी हो चुका है सेक्सुअल हैरसमेंट का शिकार, कहा - 'उसने मेरे पैंट्स में हाथ डालने की कोशिश की

#MeToo मूवमेंट इस समय बॉलीवुड पर कहर बन कर टुटा है। रोजाना इसमें एक नया नाम जुड़ रहा है। नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर, वरुण ग्रोवर, कैलाश खेर, चेतन भगत और जाने माने डायरेक्टर साजिद खान जैसी कई बड़ी हस्तियों का घिनोना चेहरा सामने आया है। इस मामले पर न सिर्फ ऐक्ट्रेसेस बल्कि ऐक्टर्स भी अपने अनुभव सामने रख रहे हैं। हाल में सैफ अली खान ने बताया कि उन्होंने कई साल पहले उत्पीड़न का सामना किया था, लेकिन वह सेक्सुअल नहीं था। सैफ ने कहा, 'मेरे करियर में मेरा भी उत्पीड़न हुआ है, यह यौन प्रकृति का नहीं था, लेकिन 25 वर्ष पहले मुझे सताया गया था और मैं अब भी उसे लेकर गुस्से में हूं।' सैफ अली खान ने कहा, 'ज्यादातर लोग अन्य लोगों को नहीं समझते है। अन्य लोगों के दर्द को समझना बहुत मुश्किल है। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि मैं आज महत्वपूर्ण नहीं हूं। यहां तक कि जब मैं सोचता हूं कि मेरे साथ क्या हुआ, तब मुझे गुस्सा आ जाता है। आज, हमें महिलाओं का ध्यान रखना है।' सैफ ने कहा कि अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। फिर चाहे वो पुराने मामलों में ही दोषी क्यों ना पाए जाएं।

अब 'रेस 3' के एक्टर साकिब सलीम ने भी अपना अनुभव साझा किया है। ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई साकिब ने किसी का नाम तो नहीं लिया है लेकिन बताया है कि कैसे एक व्यक्ति ने अपने हाथ उनकी पैंट्स में डालने की कोशिश की थी। मीडिया से बात करते हुए साकिब ने बताया, 'जब मैं 21 साल का था तब एक आदमी ने मेरे साथ सेक्शुअल हैरसमेंट की कोशिश की थी। उसने अपने हाथ मेरे पैंट्स में डालने की कोशिश की थी।'

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में उस व्यक्ति के कई गे फ्रेंड्स हैं और वे काफी अच्छे लोग हैं। साकिब ने कहा, 'जब मेरे साथ यह सब हुआ तो मैंने उस आदमी को झटके से हटा दिया और कहा कि अपने काम से काम रखे और मैं वहां से चला गया। जाहिर सी बात है कि मैं इस घटना से डर गया था।'

सेक्शुअल हैरसमेंट पर रोजाना सामने आने वाली नई कहानियों के बारे में साकिब ने कहा, 'ऐसी घटनाओं के बारे में सुनकर दिल टूट जाता है और सेक्शुअल हैरसमेंट करने वाले लोग बहुत भयानक हैं।'

bollywood,metoo,metoo campaign,metoo movement,saqib saleem,sexual harassment

राहुल रॉय का बयान, केवल हीरोइन को ही नहीं हीरो को भी करना पड़ता है समझौता

आशिकी फिल्म से चर्चित हुए राहुल रॉय ने सोमवार को #Metooकैंपेन पर अपनी राय रखते हुए कहा कि केवल हीरोइन ही नहीं बल्कि हीरो को भी फिल्म इंडस्ट्री में समझौता करना पड़ता है। उन्होंने ऐसे मामलों में आरोपों की जांच के लिए एक समिति बनाने का भी सुझाव दिया।

भिवानी में एक शो में पहुंचे राहुल रॉय ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि लगभग आठ-नौ साल से रिएलिटी शो और सोशल मीडिया के जरिए प्रतिभाएं निकलकर आई हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए समझौता किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'केवल हीरोइनें ही नहीं हीरो को भी समझौता करना पड़ता है। यह कड़वी सच्चाई रही है।' उन्होंने कहा कि अगर फिल्म इंडस्ट्री में कामयाब होना है तो शॉर्टकट नहीं बल्कि मेहनत को तवज्जो देनी होगी। #Metoo पर उन्होंने कहा कि ऐसा होता आया है। नब्बे के दशक से पहले भी ऐसी बातें होती थी। मेरी राय में एक कमेटी होनी चाहिए जो कि तय करे कि ऐसा हुआ या नहीं।

उन्होंने कहा कि बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी ऐसा होता रहा है। कैसे स्थिति को संभालना है, उसके लिए कमेटी होनी ही चाहिए। आरोपों की जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। केवल फिल्म इंडस्ट्री मे ही नहीं, हर उद्योग मे ऐसा है जो दुर्भागयपूर्ण है।

bollywood,metoo,metoo campaign,metoo movement,saqib saleem,sexual harassment

दिया मिर्जा ने साजिद खान को लेकर कहा काफी बेहूदा इन्सान है

दिया ने साजिद खान के बारे में कहा है कि वह यह बात मानती हैं कि साजिद काफी बेहूदा और महिलाओं से भद्दे मजाक करने वाले व्यक्ति हैं। दिया ने कहा कि वह खुद भी ऐसे लोगों पर हमेशा से नजर रखती रही हैं और ऐसे लोगों से कभी कोई संबंध नहीं रखा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि साजिद ऐसा व्यवहार भी कर सकते हैं। दिया ने यह भी कहा कि वह महसूस कर सकती हैं कि लोगों को ऐसी बातें सुनकर कितना शॉक लगा होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक