न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo ‘हाउसफुल 4’ से अलग हुए डायरेक्टर साजिद खान, ट्वीट कर कही यह बात...

साजिद खान ने अक्षय कुमार और साजिद नडियाडवाला की बात मानते हुए 'हाउसफुल 4' से अलग होने का ऐलान कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Oct 2018 1:56:04

#MeToo ‘हाउसफुल 4’ से अलग हुए डायरेक्टर साजिद खान, ट्वीट कर कही यह बात...

बॉलीवुड Bollywood के सबसे बड़े निर्देशकों में शुमार साजिद खान Sajid Khan पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद अक्षय कुमार Akshay Kumar ने अपने ट्विटर पर #MeToo कैंपेन का समर्थन करते हुए साफ किया था कि वह अब फिल्‍म 'हाउसफुल 4 Housefull 4' की शूटिंग तब तक नहीं करेंगे, जब तक निर्देशक साजिद खान पर लगे यौन उत्‍पीड़न के आरोपों पर कोई कड़ा कदम न उठा लिया जाए। अक्षय के फैंस और हर कोई अभी इस बात का इंतजार ही कर रहा था कि आखिर अब फिल्‍म के मेकर्स क्‍या निर्णय लेते हैं। लेकिन इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही 'हाउसफुल 4' के निर्देशक साजिद खान ने खुद ही नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए इस फिल्‍म के निर्देशन से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

बता दे, अक्षय कुमार और साजिद नडियाडवाला ने मिलकर डायरेक्टर साजिद खान को 'हाउसफुल 4' से हटाने का फैसला किया था। दोनों ने साजिद खान से कहा है कि वो खुद ही इस प्रोजेक्ट से अलग हो जाएं।

साजिद खान ने अक्षय कुमार और साजिद नडियाडवाला की बात मानते हुए 'हाउसफुल 4' से अलग होने का ऐलान कर दिया है। साजिद खान ने कुछ देर पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके यह बताया है कि वो इस फिल्म से अलग हो रहे हैं।

साजिद खान ने ट्वीट में लिखा है, ‘सैक्सुअल हैरसमेंट के आरोपों के बाद जिस तरह से मेरे परिवार, मेरे प्रोड्यूसर और हाउसफुल 4 के कलाकारों पर दवाब बनाया जा रहा है कि, उसके बाद यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी बन जाती है कि मैं इस प्रोजेक्ट से अलग हो जाऊं। जब तक मेरे ऊपर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं और पूरा सच सामने नहीं आ रहा है तब तक मैं अपने मीडिया के दोस्तों से कहूंगा कि वो किसी प्रकार का जजमेंट पास न करें।’ अगर आप साजिद खान के ट्वीट को ध्यान से देखें तो उन्होंने सैक्सुअल हैरसमेंट के आरोपों को स्वीकार नहीं किया है, केवल नैतिक जिम्मेदारी के चलते इस प्रोजेक्ट से किनारा किया है।

bollywood,metoo,metoo campaign,Akshay Kumar,housefull 4,sajid khan,sexual harassment

बता दे, अक्षय कुमार हाल ही में अपने परिवार के साथ इटली वेकेशन मनाने गए थे। वहां से लौटते ही जैसे ही यह खबर सामने आई, अक्षय ने प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला के साथ मिलकर साजिद खान से खुद ही इस फिल्‍म से दूर होने की बात कही है।

अक्षय ने ट्विटर पर अपना बयान जारी करते हुए लिखा, 'मैं पिछली रात को ही देश में लौटा हूं और जो खबरें पढ़ी हैं वह काफी परेशान करने वाली हैं। मैं 'हाउसफुल 4' के प्रोड्यूसरों से निवेदन करता हूं कि कोई भी एक्‍शन लिए जाने तक इस फिल्‍म की शूटिंग कैंसल कर दी जाए। यह एक ऐसी घटना है, जिसपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मैं ऐसे किसी भी शख्‍स के साथ काम नहीं करूंगा जो ऐसी घटना में दोषी पाया जाए, और जो भी ऐसी घटनाओं से पीड़ित हुए हैं उन्‍हें न्‍याय मिलना चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक