न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo नवाजुद्दीन चाहते तो मेरे हैरेसमेंट के खिलाफ उठा सकते थे आवाज, उन्होंने सेट पर रखी चुप्पी : चित्रांगदा सिंह

रिपोर्ट्स के मुताबिक चित्रांगदा से शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने साड़ी निकालकर, हीरो के ऊपर खुद को रगड़ने के लिए कहा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Oct 2018 5:01:39

#MeToo नवाजुद्दीन चाहते तो मेरे हैरेसमेंट के खिलाफ उठा सकते थे आवाज, उन्होंने सेट पर रखी चुप्पी : चित्रांगदा सिंह

#MeToo मूवमेंट बॉलीवुड Bollywood पर कहर बन कर टुटा है। रोजाना इसमें एक नया नाम जुड़ रहा है। ऐसा लग रहा है मानो 'नो मीन्स नो' अब जाकर वास्तव में बॉलीवुड में चरितार्थ हो रहा है। बता दे, जब बॉलीवुड में #MeToo मूवमेंट की शुरुआत हुई थी तब फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह Chitrangada Singh ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी Nawazuddin Siddiqui स्टारर कुशन नंदी की 2016 में आई फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' की शूटिंग के दौरान के अपने परेशान करने वाले अनुभव शेयर किए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक चित्रांगदा से शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने साड़ी निकालकर, हीरो के ऊपर खुद को रगड़ने के लिए कहा था। चित्रांगदा ने इस घटना का तब विरोध भी किया था। जब चित्रांगदा ने इसका विरोध किया तब उन पर फब्तियां कसी गई और उन्हें तब तक परेशान किया गया जब तक कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट से हाथ पीछे नहीं खींच लिए। अब इसी मामले में ताजा अपडेट सामने आ रहा हैं। खबरों की माने तो अभिनेत्री का कहना है कि तब उनके सह-कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी इस शर्मनाक घटना के बावजूद उनके समर्थन में आगे नहीं आए थे। अभिनेत्री ने कहा है कि नवाज इसके बजाय उस सीन को फिल्माने का इंतजार करते रहे। अभिनेत्री ने कहा- 'मैंने डायरेक्टर से अनुरोध किया कि यह करने में कंफर्ट महसूस नहीं कर रही हूं। मैंने कहा कि मैंने साड़ी के नीचे केवल एक पेटीकोट पहन रखा है। निर्देशक ने मुझे बताया कि झगड़ा करने के बजाय मैं केवल वही करूं जिसकी जरूरत है। मुझे ऐसा करने के लिए धमकियां दी गई। इसके लिए कुछ क्रू मेंबर्स को अपमानित भी किया गया था। ..लेकिन नवाज बस तूफान आने के इंतजार में बैठे हुए थे।'

bollywood,metoo,chitrangada singh,nawazuddin siddiqui,harassment,metoo campaign,metoo movement

अभिनेत्री ने आगे बताते हुए कहा कि बाद में कुशन नंदी उनके पास आए और बजाय यह पूछने के कि 'क्या मैं ठीक हूं' उन्होंने मुझसे पूछा- 'क्या तुम सीन कर रही हो?' मैंने कहा- 'नहीं'। इसके बाद वो चले गए। एक्ट्रेस ने कहा अगर नवाजुद्दीन चाहते तो मेरे उत्पीड़न के खिलाफ खड़े हो सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ऐसे में जब फिल्म उद्योग में सशक्त पुरुष स्टैंड नहीं लेते हैं, तो उत्पीड़न करने वालों को इससे ताकत ही मिलती है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह इस घटना को भूलना चाहती हैं, लेकिन ऐसा करना मुश्किल है.. चित्रांगदा ने कहा- 'दो साल पहले जब मैंने इसके बारे में बात की थी तब मुझे 'परेशान करने वाली' और 'मूडी' घोषित कर दिया गया था।'

bollywood,metoo,chitrangada singh,nawazuddin siddiqui,harassment,metoo campaign,metoo movement

वही अगर चित्रांगदा सिंह के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह जल्द सैफ अली खान और रोहन मेहरा के साथ फिल्म 'बाज़ार' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए विनोद मेहरा के बेटे रोहन अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में राधिका आप्टे ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

bollywood,metoo,chitrangada singh,nawazuddin siddiqui,harassment,metoo campaign,metoo movement

रेस 3' का यह एक्टर भी हो चुका है सेक्सुअल हैरसमेंट का शिकार, कहा - 'उसने मेरे पैंट्स में हाथ डालने की कोशिश की

'रेस 3' के एक्टर साकिब सलीम ने भी अपना अनुभव साझा किया है। ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई साकिब ने किसी का नाम तो नहीं लिया है लेकिन बताया है कि कैसे एक व्यक्ति ने अपने हाथ उनकी पैंट्स में डालने की कोशिश की थी। मीडिया से बात करते हुए साकिब ने बताया, 'जब मैं 21 साल का था तब एक आदमी ने मेरे साथ सेक्शुअल हैरसमेंट की कोशिश की थी। उसने अपने हाथ मेरे पैंट्स में डालने की कोशिश की थी।'

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में उस व्यक्ति के कई गे फ्रेंड्स हैं और वे काफी अच्छे लोग हैं। साकिब ने कहा, 'जब मेरे साथ यह सब हुआ तो मैंने उस आदमी को झटके से हटा दिया और कहा कि अपने काम से काम रखे और मैं वहां से चला गया। जाहिर सी बात है कि मैं इस घटना से डर गया था।'

सेक्शुअल हैरसमेंट पर रोजाना सामने आने वाली नई कहानियों के बारे में साकिब ने कहा, 'ऐसी घटनाओं के बारे में सुनकर दिल टूट जाता है और सेक्शुअल हैरसमेंट करने वाले लोग बहुत भयानक हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक