न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: अमिताभ बच्चन को लेकर 'बिग बॉस' की इस EX कंटेस्टेंट ने कही चौकाने वाली बात, कहा - 'आपका सच सबके सामने जल्द आएगा'

सपना भावनानी टीवी का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुकी हैं। सपना 'बिग बॉस' के सीजन 6 का हिस्सा रह चुकी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Oct 2018 3:26:39

#MeToo: अमिताभ बच्चन को लेकर 'बिग बॉस' की इस EX कंटेस्टेंट ने कही चौकाने वाली बात, कहा - 'आपका सच सबके सामने जल्द आएगा'

#MeToo कैंपेन बॉलीवुड पर एक सुनामी बन कर आया है जिसने नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री, विकास बहल, पीयुष मिश्रा, आलोक नाथ, रजत कपूर, वरुण ग्रोवर, कैलाश खेर, चेतन भगत और जाने माने डायरेक्टर साजिद खान को अपनी चपेट में लिया है। हालाकि जैसे ही साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगा वैसे ही बॉलीवुड पूरा हिल गया। लोगों को विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि साजिद खान महिलाओं के साथ ऐसा कर सकते है। इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार Akshay Kumar और साजिद नडियाडवाला ने साजिद खान के ऊपर तुरंत कार्यवाही करते हुए, उन्हें 'हाउसफुल 4' से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके बाद फरहान अख्तर और फराह खान ने भी ट्विटर पर स्टेटमेंट जारी कर कहा कि साजिद खान को ऐसी बदतमीजी का खामियाजा खुद ही भुगतना पड़ेगा और महिलाओं ने जो खुलासे किए हैं, वो काफी चौंकाने वाले हैं। साजिद के बाद बॉलीवुड को एक और झटका लगने वाला है। सिलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने #MeToo अभियान के तहत एक ट्वीट करते हुए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan पर निशाना साधा है। सपना भावनानी टीवी का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुकी हैं। सपना 'बिग बॉस' के सीजन 6 का हिस्सा रह चुकी हैं।

bollywood,metoo,metoo campaign,metoo movement,amitab bachchan,sapna moti bhavnani

अमिताभ बच्चन पर साधा निशाना

हाल ही में, अपने जन्मदिन के दिन अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने #मीटू पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, इस अभनियान का सपोर्ट किया था और महिलाओं की सुरक्षा पर उन्होंने काफी कुछ कहा था। उन्होंने कहा था कि किसी भी महिला को ऐसी किसी घटना या अभद्र व्‍यवहार का शिकार नहीं होना चाहिए, खासकर वर्कप्‍लेस पर। इस तरह की हरकतों को तुरंत वर्कप्‍लेस के अधिकारियों के नोटिस में आना चाहिए और इनपर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। इस इंटरव्यू को अमिताभ ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर भी किया था।

अमिताभ के इसी पोस्ट को एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया और उसने अपने ट्वीट में लिखा कि अमिताभ बच्चन ने #मीटू का सपोर्ट किया है। इसके बाद सपना ने उसी ट्वीट रीट्वीट करते हुए लिखा, 'यह एक सबसे बड़ा झूठ है। सर, फिल्म ‘पिंक’ आई और गई और अब आपकी एक्टिविस्ट वाली इमेज जल्द चली जाएगी। आपका सच सबके सामने जल्द आएगा। आशा है कि आप अपना हाथ ही चबा डालेंगे, क्योंकि सिर्फ नाखून चबाना ही आपके लिए काफी नहीं होगा'।

सपना ने इसके साथ ही एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने पर्सनली अमिताभ बच्चन के बारे में सेक्शुअल मिसकंडक्ट को लेकर कई कहानियां सुनी हैं। मुझे आशा है कि वह महिलाएं अब बाहर आएंगी'। हालांकि अभी तक सपना के इन ट्वीट्स पर अमिताभ बच्चन का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है।

बता दें, अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लेकर काफी व्यस्त हैं उनके साथ इस फिल्म में आमिर खान, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी नजर आने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक