न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाना पाटेकर के सपोर्ट में आया यह मंत्री, तनुश्री के आरोपों पर उठाए सवाल

जहां बॉलीवुड के कई सितारों ने तनुश्री का सपोर्ट किया है वही अब महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री दीपक केसरकर ने नाना पाटेकर सपॉर्ट में आ गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Oct 2018 1:52:59

नाना पाटेकर के सपोर्ट में आया यह मंत्री, तनुश्री के आरोपों पर उठाए सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता Tanushree Dutta और नाना पाटेकर Nana Patekar के बीच चल रहा विवाद इस समय पूरे चरम पर चल रहा है। इस विवाद पर हर दिन किसी न किसी बॉलीवुड सेलेब का बयान आ ही जाता है। जहां बॉलीवुड के कई सितारों ने तनुश्री का सपोर्ट किया है वही अब महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री दीपक केसरकर ने नाना पाटेकर सपॉर्ट में आ गए हैं। उन्होंने तनुश्री दत्ता से कहा है कि अगर उनके आरोपों में सच्चाई है तो सबूतों के साथ एफआईआर फाइल करें। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, 'जैसा कि मीडिया रिपोर्ट्स में आया है, तनुश्री ने नाना पाटेकर पर 10 साल पहले फिल्म के सेट पर हैरसमेंट करने का आरोप लगाया था। अगर वह सही सबूतों के साथ एफआईआर दर्ज कराती हैं तो मैं इस पर जांच के आदेश दूंगा। कानून के सामने सभी लोग समान हैं और अगर नाना ने गलती की है तो हम उन्हें भी नहीं छोड़ेंगे। लेकिन तनुश्री शिकायत दर्ज कराने के बजाय केवल मीडिया में बयान दे रही हैं।'

केसरकर ने आगे कहा, 'मैं निजी तौर पर पाटेकर को सालों से जानता हूं। उन्होंने समाज के लिए काफी कुछ किया है। इस सारे प्रकरण में उनकी इमेज को बहुत धक्का पहुंचा है। मुझे लगता है कि ऐसे गंभीर आरोप लगाने से पहले किसी को भी कई बार सोचना चाहिए।'

उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने कृषि संकट के बाद आत्महत्या करने वाले किसानों की विधवाओं के लिए बहुत काम किया है। केसरकर ने कहा, 'नाना के सामाजिक कार्यों का मुकाबला नहीं किया जा सकता है। उनका समाज में योगदान, फिल्मों में दिए गए योगदान से ज्यादा है। ऐसी स्थिति में केवल आरोपों के आधार पर कुछ भी तय नहीं किया जा सकता है। सबसे बड़ी बात की 10 साल से ज्यादा समय तक इस मुद्दे पर खामोशी क्यों बरती गई।'

CINTAA ने तनुश्री दत्ता से माफी मांगी

सिने और टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए एक माफीनामा जारी किया है। इस माफीनामे में CINTAA तनुश्री दत्ता से माफी मांगी है और यह माना है कि 10 साल पहले उनके मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

CINTAA के जनरल सेक्रेटरी सुशांस सिंह ने अपने बयान में कहा है कि असोसिएशन को तनुश्री दत्ता की शिकायत साल 2008 में मिली थी लेकिन वो इस मामले को ठीक तरह से हैंडल नहीं कर पाई। स्टेटमेंट के अनुसार, ‘साल 2008 में तनुश्री दत्ता के द्वारा CINTAA को दी गई शिकायत के आधार पर हम इस निष्कर्ष पर आए हैं कि कमेटी ने इस केस को उस समय सही तरह से हैंडल नहीं किया था।’

स्टेटमेंट में तनुश्री से माफी मांगते हुए लिखा गया है कि, ‘भले ही उस समय एक्जीक्यूटिव कमेटी दूसरी रही हो लेकिन हम तनुश्री से माफी मांगते हैं कि उनकी सुनवाई सही तरीके से नहीं की गई।’ बता दें तनुश्री दत्ता ने अभी तक CINTAA के द्वारा जारी किए गए इस स्टेटमेंट पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। देखना होगा कि बॉलीवुड अदाकारा आर्टिस्ट असोसिएशन के इस स्टेटमेंट पर क्या कहती हैं और अपने साथ हुए बुरे व्यवहार मामले में इंसाफ लेने के लिए कौन सा कदम उठाती हैं।

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक