सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। सारा अली के साथ इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत होंगे। फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने जानकारी कि फिल्म का सेकेंड शेड्यूल खत्म हो गया है। अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पूरी टीम के साथ फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि, 'फिल्म का सेकेंड शेड्यूल खत्म हुआ। फिल्म 'केदारनाथ' की टीम सबसे अच्छी टीम में से एक है।' अभिषेक कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक फोटो भी शेयर किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि 'साथ में हमारी ये दूसरी फिल्म है।' इससे पहले फिल्म के निर्माता और निर्देशक के बीच खटपट की खबरें आ रही थी।
फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि निर्देशक अभिषेक कपूर और निर्माता प्रेरणा चोपड़ा के बीच खटपट चल रही है। एक सूत्र ने कहा, "गट्टू (अभिषेक) इस फिल्म को शाहरुख खान अभिनीत और आनंद एल.राय द्वारा निर्देशित फिल्म के साथ रिलीज करने की सोच रहे थे, लेकिन शाहरुख के साथ रिलीज को लेकर चर्चा कर रही प्रेरणा को निर्देशक अभिषेक का यह विचार बेकार लगता है।"
Shorts see more
सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
read more
- किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
- Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
- सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
ताजा खबरें
View MoreIIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शननंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैंमिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राजपंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसलादिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांगपंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ासायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बातपद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट कीनिवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगारBigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेसBigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवादमां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बातबिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामाBigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर