न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आरके स्टूडियो के साथ मेरी गहरी यादें जुड़ी हैं : करीना कपूर

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Aug 2018 7:08:32

आरके स्टूडियो के साथ मेरी गहरी यादें जुड़ी हैं : करीना कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 100 साल से भी ज्यादा लम्बे समय से सेवाएं दे रहा कपूर खानदान बहुत ही जल्द राज कपूर Raj Kapoor के द्वारा 70 साल पहले बनाया गया आर. के. स्टूडियो RK Studio बेचेगा। कपूर खान का यह आर. के. स्टूडियो मुंबई के चेम्बूर इलाके में लगभग 2 एकड़ के एरिया में फैला हुआ है। राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर अपने बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, बेटी रितु नंदा और रीमा जैन सबने मिलकर ये फैसला लिया है।

एक न्यूज पेपर ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है कि, ‘कपूर खानदान ने मिलकर एक टीम का गठन भी किया है जो बिल्डर्स, डेवलपर्स और कॉर्पोरेटर्स के साथ मिलकर स्टूडियो की डील करने में लगी हुई है।’ परिवार की तरफ से बोलते हुए ऋषि कपूर ने कहा है कि, ‘एक वक्त हमने इस स्टूडियो को रेनोवेट कराया था लेकिन हर बार ऐसा मुमकिन नहीं हो पाता कि सारी चीजें आपके हिसाब से ही हों। हम सभी इस बात से बेहद दु:खी हैं।’ वही अब ऐक्ट्रेस करीना कपूर Kareena Kapoor ने इस बारे में अपने दिल की बात कही है। करीना का कहना है कि इस स्टूडियो के साथ उनकी गहरी यादें जुड़ी हुई हैं। हालांकि, आरके स्टूडियो को बेचने के पक्ष में या उसके खिलाफ करीना ने कुछ नहीं कहा है।

Kareena Kapoor,raj kapoor,rk studio,bollywood

बता दें कि कुछ दिनों से करीना कपूर की तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे ज्यादा नहीं पता है कि क्या हो रहा है। मैं कुछ दिन से बीमार हूं और पिछले 4-5 दिनों में मेरी मेरे पिता से मुलाकात नहीं हुई है लेकिन हम उन्हीं गलियारों में चलते हुए बड़े हुए हैं। यह मेरे परिवार ने तय किया है इसलिए यह उन पर निर्भर करता है। अगर मेरे पिता और उनके भाइयों ने यही तय किया है तो ठीक है।'

Kareena Kapoor,raj kapoor,rk studio,bollywood

बता दें कि कपूर खानदान ने मशहूर आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि इसकी मरम्मत कराना आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं था। इसकी स्थापना 1948 में राजकपूर ने की थी और इसमें उनकी कई लीजेंड फिल्मों का निर्माण हो चुका है। 'आग', 'बरसात', 'आवारा', 'जिस देश में गंगा बहती है', 'श्री 420', 'मेरा नाम जोकर' जैसी फिल्मों की शूटिंग आरके स्टूडियो में ही की गई थी। इसके अलावा ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की डेब्यू फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम', 'प्रेम रोग', 'राम तेरी गंगा मैली' जैसी आइकॉनिक फिल्में भी यहीं बनाई गई थीं। पिछले साल सितंबर में स्टूडियो में आग लग गई थी जिसमें इसका पहला तल पूरा जल गया था। इसके बाद परिवार ने इसकी मरम्मत के बारे में भी सोचा लेकिन उन्हें वह आर्थिक रूप से ठीक नहीं लगा और इसे बेचने का फैसला किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक