न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo को लेकर करीना कपूर ने आख़िर तोड़ी चुप्पी, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कही इतनी बड़ी बात

अब बॉलीवुड की जानी मानी करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) भी इस मुहिम के समर्थन में आगे आई हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Nov 2018 4:07:05

#MeToo को लेकर करीना कपूर ने आख़िर तोड़ी चुप्पी, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कही इतनी बड़ी बात

पिछले महीने देश में हुए #MeToo कैंपेन में कई बड़ी हस्तियों का नाम सामने आया, जिसमें से सबसे ज्यादा बॉलीवुड से हैं। #MeToo की शुरुआत होने के बाद कई एक्टर्स ने इस अभियान का सपोर्ट किया और इसे जरूरी बताया। वहीं अब बॉलीवुड की जानी मानी करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) भी इस मुहिम के समर्थन में आगे आई हैं और उन्होंने कहा है कि हमें ऐसी महिलाओं का सपोर्ट करना चाहिए क्योंकि इससे इंडस्ट्री में एक सकारात्मक बदलाव आएगा। हाल ही में अपने रेडियो शो ‘व्हाट वीमेन वान्ट विद करीना कपूर खान’ के लांच के अवसर पर मीटू पर बात करते हुए करीना कपूर ने कहा ‘आज हम खुलकर इस बारे में बातें कर रहे हैं, सच्चाई यह है कि अब कई सारी महिलाएं खुलकर सामने आ रही हैं और सच्चाई बयां कर रही हैं। मैं ऐसी महिलाओं की सराहना करती हूं, जो लोगों को सच्चाई बताने की हिम्मत कर रही हैं। इसकी वजह से हमारे काम करने की जगह का माहौल बदले गा और हमारी इंडस्ट्री सुरक्षित होगी।’

bollywood,Kareena Kapoor,metoo,metoo campaign,kareena kapoor photos

करीना कपूर खान ने आगे कहा ‘चाहे बड़ा कलाकार हो या छोटा इंडस्ट्री में महिलाएं सुरक्षित होनी चाहिए। मेरा मानना है कि हमें इस मूवमेंट को जारी रखना चाहिए और लगातार इस बारे में चर्चा करते रहना चाहिए क्योंकि इससे ही हमारी इंडस्ट्री में बदलाव आएगा।’

bollywood,Kareena Kapoor,metoo,metoo campaign,kareena kapoor photos

करीना ने यह भी कहा कि लोग इस सच्चाई को छुपा देते थे लेकिन अब खुले तौर पर हम इस बारे में डिस्कशन कर रहे हैं इसलिए मुझे लगता है कि यह एक बड़ा बदलाव आया है। आपको बता दें बात करें करीना के प्रोफेशनल लाइफ की तो जल्द ही वह करण जौहर की दो फिल्मों 'तख्त' और 'गुड न्यूज' में नजर आने वाली है।

bollywood,Kareena Kapoor,metoo,metoo campaign,kareena kapoor photos

लोगों ने कहा था शादी मत करो

करीना कपूर शादी के बाद भी अपने कैरियर में काफी एक्टिव और काफी सफल हैं। ऐसा नहीं है कि करियर के इस मुकाम पर शादी का फैसला करीना के लिए आसान था। आपको यह जान कर हैरानी होगी कि जब करीना ने शादी करने का मन बनाया था तो उन्हें कई लोगो ने शादी न करने की सलाह दी थी। करीना ने बताया, "मैं हमेशा से अपने दिल की सुनती आयी हूं। जब मेरी शादी होने वाली थी तो बहुत से लोगो ने मुझे कहा, 'शादी मत करो, तुम्हारा कैरियर खत्म हो जाएगा। कोई प्रोड्यूसर तुम्हें साइन नहीं करेगा, तुम्हे कोई काम नहीं मिलेगा।' वह आगे बताती हैं, "शादी के बाद अब मुझे इतना काम मिल रहा है कि मैं मना करती हूं, नहीं मुझे इतना काम नहीं करना। तो मैं हमेशा से वही करती आई हूं, जो मैं करना चाहती थी, मैं किसी की नहीं सुनती।"

bollywood,Kareena Kapoor,metoo,metoo campaign,kareena kapoor photos

प्रीति जिंटा का विवादित ब्यान, 'काश मेरे साथ भी होता..'

बॉलीवुड की दिग्‍गज एक्‍ट्रेसेस प्रीति जिंटा ( Preity Zinta ) #MeToo को लेकर चौकाने वाला बयान दिया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। प्रीति जिंटा जल्‍द ही फिल्‍म 'भैयाजी सुपरहिट' में एक देसी अंदाज में कॉमेडी करते हुए नजर आने वाली हैं। इसी फिल्‍म के प्रमोशन के लिए वह इन दिनों कई जगह नजर आ रही हैं।

हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्‍या उन्‍होंने कभी यौन उत्‍पीड़न जैसी घटना का सामना किया है? इस पर प्रीति पहले हंसने लगती हैं और फिर कहती हैं, 'नहीं मेरे साथ कभी नहीं हुआ, काश मेरे साथ भी ये होता...। ताकि मैं आपको इस सवाल का जवाब दे पाती।' इसके अलावा वह इस मामले पर मजाक करती भी नजर आ रही हैं। प्रीति ने आगे खुद कहा, 'मेरे पास इस मामले के लिए एक लाइन जरूर है, 'आज की स्‍वीटू कल की मीटू हो सकती है...'।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक