न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जब करीना ने सैफ से कहा - 'मैं सारा अली खान और इब्राहिम की नहीं बन सकती मां...'

करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) सारा के बॉलीवुड डेब्यू के लिए खासा उत्साहित हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Nov 2018 4:03:32

जब करीना ने सैफ से कहा - 'मैं सारा अली खान और इब्राहिम की नहीं बन सकती मां...'

अमृता सिंह ( Amrita Singh ) से तलाक लेने के बाद सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) ने साल 2012 में करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) के संग शादी की थी। सैफ और अमृता के दो बच्चे सारा अली ( Sara Ali Khan ) और इब्राहिम खान भी हैं। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अब फिल्म 'केदारनाथ ( Kedarnath )' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। करीना कपूर ( Kareena Kapoor ) सारा के बॉलीवुड डेब्यू के लिए खासा उत्साहित हैं। हाल ही में मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने कहा किसारा अली खान एक पैदाइशी स्टार हैं और उनमें लोगों से बात करने और एक्टिंक के लिए गजब की क्षमता है। इस बीच एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने खुलकर सारा अली खान और इब्राहिम के साथ अपने रिश्तों पर बात की है। करीना ने इंटरव्यू में अपने और सैफ अली खान के अलावा अमृता सिंह के बच्चों के बारे में भी राय रखी। करीना कपूर ने कहा कि वो उनकी सिर्फ दोस्त हैं और जब भी कभी उन्हें जिंदगी में किसी मोड़ पर उनकी मदद चाहिए होगी वो वहां होंगी।

करीना ने इंटरव्यू में कहा, "मैंने सैफ से पहले दिन ही यह बात बोल दी थी कि सारा और इब्राहिम मेरे लिए हमेशा खास रहेंगे। जब उन्हें सलाह की जरुरत होगी, मैं उनके पास रहूंगी।" करीना ने कहा, "मैं खुद को उनकी मां की तरह नहीं देखती हूं। उनके साथ मेरा दोस्ती का रिश्ता है। मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं और जब भी उन्हें मेरी सलाह या मदद चाहिए होगी, मैं वहां उनके साथ जिंदगी के किसी भी मोड़ पर रहूंगी।"

bollywood,Kareena Kapoor Khan,sara ali khan,kedarnath,saif ali khan

इसके अलावा जब उनसे सारा अली खान के बॉलीवुड डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सारा एक पैदाइशी स्टार हैं। जो बातचीत में और एक्टिंग में बहुत अच्छी हैं। उन्होंने कहा, 'सारा में सुंदरता और दिमाग का बेहद अच्छा संतुलन है। जो फिल्म इंडस्ट्री में काफी लंबे समय बाद आता है। वो किसी से भी बहुत अच्छे से बात कर सकती है और उसी समय शॉट भी दे सकती है जिसमें वो बहुत ही सुंदर लगती है। उनमें ये सभी चीजें लेने की काबिलियत है और मुझे लगता है कि वो भविष्य में स्क्रीन का सबसे चमकता सितारा होंगी।'

करीना कपूर और सारा एक बेहद अच्छा रिश्ता रखते हैं। सारा अपनी मां अमृता सिंह से भी काफी जुड़ी हुई हैं। कुछ दिनों पहले सारा और सैफ करण जौहर के शो कॉफी विद करण-6 का हिस्सा बने थे। इस शो में भी सैफ ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें साझा की थीं। सारा और करीना के रिश्ते को लेकर सैफ ने कहा, ”करीना का विजन पहले दिन से साफ था। सारा और इब्राहिम करीना के बेहद करीब हैं। मैंने सारा से कहा था, वह तुम्हारी आंटी या फिर दूसरी मां नहीं है, वो तुम्हारी दोस्त ही हैं।” वहीं सारा ने कहा, ”करीना ने मुझसे कहा था कि मेरे पास पहले से एक अच्छी मां हैं, इसलिए वह मेरी दोस्त हैं।

bollywood,Kareena Kapoor Khan,sara ali khan,kedarnath,saif ali khan

जब करण जौहर ने एक सवाल में सारा से करीना को 'छोटी मां' बुलाने के बारे में पूछा तो उन्होंने जोर से हंसते हुए कहा, 'कभी नहीं, कभी नहीं, कभी नहीं... मुझे लगता है कि करीना शायद बुरी तरह से नर्वस हो जाएंगी। और अगर मैंने उन्हें छोटी मां कहा तो वो शायद कहेंगी- क्या, नहीं।'

इसके अलावा सारा अली खान ने बताया, 'इस बारे में आपको पता है कि हमारे साथ सभी लोग बहुत स्पष्ट थे। ये कभी भी कंफ्यूजन का विषय नहीं रहा। करीना ने खुद कहा कि देखो आपके पास एक मां है जोकि एक बेहतरीन मां है। और हम सिर्फ कोशिश कर सकते हैं कि अच्छे दोस्त बनें।' सारा ने कहा, 'मेरे पापा ने भी मुझसे कभी ये नहीं कहा कि ये तुम्हारी दूसरी मां है। या मुझे कभी असहज नहीं बनाया।'

बता दें कि करीना कपूर खान अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के बाद अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'गुड न्यूज' में दिखाई देने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक