न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SHOCKING !! जल्द बिकेगा राज कपूर के द्वारा बनाया गया आइकॉनिक 'आर.के. स्टूडियो', पूरे कपूर खानदान ने मिलकर लिया फैसला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 100 साल से भी ज्यादा लम्बे समय से सेवाएं दे रहा कपूर खानदान बहुत ही जल्द राज कपूर के द्वारा 78 साल पहले बनाया गया आर. के. स्टूडियो R K Studio बेचेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Aug 2018 2:01:31

SHOCKING !! जल्द बिकेगा राज कपूर के द्वारा बनाया गया आइकॉनिक 'आर.के. स्टूडियो', पूरे कपूर खानदान ने मिलकर लिया फैसला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 100 साल से भी ज्यादा लम्बे समय से सेवाएं दे रहा कपूर खानदान बहुत ही जल्द राज कपूर Raj Kapoor के द्वारा 78 साल पहले बनाया गया आर. के. स्टूडियो RK Studio बेचेगा। कपूर खान का यह आर. के. स्टूडियो मुंबई के चेम्बूर इलाके में लगभग 2 एकड़ के एरिया में फैला हुआ है। राज कपूर ने यह स्टूडियो तब ही बनवाया था, जब उन्होंने आर.के बैनर तले अपनी फिल्में बनाना शुरू की थीं। साल 1988 में उनके गुजर जाने के बाद से उनका परिवार ही इसे चला रहा था। राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर अपने बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, बेटी रितु नंदा और रीमा जैन सबने मिलकर ये फैसला लिया है। एक न्यूज पेपर ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है कि, ‘कपूर खानदान ने मिलकर एक टीम का गठन भी किया है जो बिल्डर्स, डेवलपर्स और कॉर्पोरेटर्स के साथ मिलकर स्टूडियो की डील करने में लगी हुई है।’

bollywod kapoor family,rk studio,raj kapoor

हालांकि, इस फैसले को लेना इतना आसान नहीं था कपूर परिवार के लिए लेकिन 63 साल की उम्र में राज कपूर के निधन के बाद अब ये फैसला लिया गया है। परिवार की तरफ से बोलते हुए ऋषि कपूर ने कहा है कि, ‘एक वक्त हमने इस स्टूडियो को रेनोवेट कराया था लेकिन हर बार ऐसा मुमकिन नहीं हो पाता कि सारी चीजें आपके हिसाब से ही हों। हम सभी इस बात से बेहद दु:खी हैं।’ कपूर खानदान ने बताया है कि वो आर.के. स्टूडियो का आधा हिस्सा बेच रहे हैं और आधे हिस्से को दोबारा संवारा जाएगा। ऋषि कपूर ने मुंबई मिरर से बात करते हुए बताया है, ‘जी हां, यह सच है कि हम आर.के. स्टूडियो को बेच रहे हैं। यह फैसला हमारे परिवार ने अपने सीने पर पत्थर रखकर लिया है।’

आर.के. बैनर के तले आखिरी फिल्म साल 1999 में ‘आ अब लौट चलें’ बनी थी। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और अक्षय खन्ना ने मुख्य किरदार निभाए थे। बीते जमाने के सुपरस्टार राजेश खन्ना भी इस फिल्म का अहम हिस्सा थे।

bollywod kapoor family,rk studio,raj kapoor

बता दें बीते साल 16 सितम्बर के दिन आर.के स्टूडियो में एक डांस रिएलिटी शो की शूटिंग के दौरान आग लग गई थी। इस आगजनी की घटना में आर.के. स्टूडियो में रखी कई सारी आइकॉनिक चीजें चल कर खाक हो गई थीं। इनमें वो मुखौटा भी शामिल था, जो राज कपूर ने साहब ने ‘मेरा नाम जोकर’ के दौरान उपयोग किया था। एक वजह इस स्टूडियो को बेचने की ये भी है कि आजकल कोई भी इतनी दूर शूटिंग करने के लिए आना नहीं चाहता क्योंकि उन्हें या तो अंधेरी या फिर गोरेगांव में लोकेशन आसानी से मिल जाता है। इस स्टूडियो में राज कपूर 90 फीसदी फिल्मों का निर्माण किया करते थे लेकिन आज इसकी हालत ठीक नहीं है और अब ये बहुत जल्द किसी दूसरे की प्रॉपर्टी बनने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल