न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ी, 25 जनवरी रिलीज़ नहीं होगी ‘मणिकार्णिका’!

‘मणिकार्णिका’ को लेकर अब जो चर्चाएँ बॉलीवुड के गलियारों में चल रही हैं उनके अनुसार इस फिल्म का 25 जनवरी को प्रदर्शित होना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन लगता है

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 10 Dec 2018 8:06:14

कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ी, 25 जनवरी रिलीज़ नहीं होगी ‘मणिकार्णिका’!

वर्ष 2019 गणतंत्र दिवस पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अभिनीत फिल्म ‘मणिकार्णिका (Manikarnika)’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। पहले यह फिल्म इस वर्ष 15 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन समय पर शूटिंग पूरी न होने के कारण इसे आगे सरका दिया गया था, जिसके चलते इसे वर्ष 2019 के गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित करने की घोषणा की गई। हालांकि इसी दिन ऋतिक रोशन अभिनीत और विकास बहल निर्देशित फिल्म ‘सुपर 30’ के प्रदर्शन की घोषणा पहले ही हो चुकी थी। लेकिन कंगना रनौत ने ऋतिक के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव को झेलना मंजूर किया।

‘मणिकार्णिका’ को लेकर अब जो चर्चाएँ बॉलीवुड के गलियारों में चल रही हैं उनके अनुसार इस फिल्म का 25 जनवरी को प्रदर्शित होना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन लगता है। डेक्कर क्रॉनिकल को इस फिल्म के एक अभिनेता ने बताया है कि इस फिल्म का बहुत सारा काम अभी बाकी है। पोस्ट प्रोडक्शन और स्पेशल इफेक्ट तो अभी दूर की बात है। फिल्म में युद्ध के कई दृश्य हैं जिनका कम्प्यूटर ग्राफिक्स का काम बाकी है। जब से कंगना रनौत ने निर्देशन की बागडोर अपने हाथों में ली है, वे युद्ध के कुछ दृश्यों की शूटिंग फिर से करना चाह रही हैं। यह सब कुछ काफी महंगा और टाइम लेने वाला काम है, शूटिंग और स्पेशन इफैक्ट्स का काम दुबारा होगा। इसलिए मैं नहीं समझता कि यह फिल्म अपने तय समय पर प्रदर्शित हो पाएगी।

bollywood,kangna ranaut,manikarnika,manikarnika release date

कुछ समय पूर्व ‘मणिकार्णिका’ का विवाद भी सामने आया था। जब इस फिल्म के तकनीशियनों ने काम करने से इंकार कर दिया था। इनके संगठन का कहना था कि फिल्म निर्माताओं ने उनका पैसा नहीं दिया है जिसके चलते वे इस फिल्म का काम नहीं करेंगे। इस विवाद को तब आया मोड़ मिला जब फिल्म की मुख्य अभिनेत्री और अब इसकी निर्देशिका कंगना रनौत ने इनका समर्थन करते हुए कहा कि जब तक निर्माता तकनीशियनों का पैसा नहीं दे देते हैं, वे फिल्म का प्रमोशन व शूटिंग नहीं करेंगी। ऐसे हालात में अब ‘झांसी की रानी: मणिकर्णिका’ कैसे अपने तय प्रदर्शन दिन पर प्रदर्शित होगी यह सबसे बड़ा सवाल है।

इस फिल्म के साथ यह सब परिस्थितियाँ तो हैं ही इसके अतिरिक्त इस फिल्म के साथ एक और विवाद जुड़ा हुआ है। पहले इस फिल्म को दक्षिण भारत के सुप्रसिद्ध निर्देशक कृष निर्देशित कर रहे थे, लेकिन कंगना रनौत की अत्यधिक दखलंदाजी के चलते उन्होंने स्वयं ही फिल्म से बाहर होने का निर्णय लिया। इसके बाद निर्माताओं को कोई नहीं निर्देशक नहीं मिला जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म की बागडोर कंगना रनौत के हाथों में सौंप दी है। हालांकि कंगना ने कहा है कि वह निर्देशन का श्रेय नहीं लेगी। फिल्म के टाइटल में निर्देशक के तौर पर कृष का नाम ही जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक