फिल्म 'धड़क' से बॉलिवुड में डेब्यू कर चुकीं जाह्नवी कपूर Janhvi Kapoor इन दिनों स्विट्ज़रलैंड में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा Manish Malhotra और उनकी टीम के साथ ब्राइड्स टुडे इंडिया की शूटिंग कर रही हैं। 21 वर्षीय एक्ट्रेस जाह्नवी को ग्राज़िया इंडिया के सितंबर के एडिशन पर विशेष रूप से जगह मिली थी। हाल ही में पत्रिका के कवर शूट के लिए भी उन्हें खूब पसंद किया गया था।
जानकारी के अनुसार, मनीष मल्होत्रा अपने न्यू कलेक्शन के फोटोशूट के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे थे। इस दौरान जाह्नवी कपूर भी उनके साथ थीं। जाह्नवी के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें मनीष ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
इनमें से एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर में जाह्नवी और मनीष सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो में जाह्नवी का चेहरा और लुक बिल्कुल श्रीदेवी जैसा लग रहा है। कई यूजर्स ने भी इस समानता को नोटिस किया और लिखा 'जैसी मां वैसी ही बेटी है'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा' जाह्नवी तो बिल्कुल श्रीदेवी जैसी लग रही हैं।'
मनीष मल्होत्रा ने इस दौरान की और भी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह और जाह्नवी साथ में टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं। सुबह के नाश्ते से लेकर फोटोशूट तक मनीष हमेशा जाह्नवी के साथ मौजूद रहे।बता दें कि, मनीष मल्होत्रा ऐक्ट्रेस श्रीदेवी के काफी करीब माने जाते थे। ज्यादातर मौकों पर श्रीदेवी व उनकी बेटियां उनकी ही डिजाइन की हुई ड्रेसेज पहनती थीं। फरवरी महीने में ऐक्ट्रेस के गुजर जाने के बाद भी मनीष की जाह्नवी और खुशी के साथ बॉन्डिंग बरकरार है, वह इन दोनों का ही खास ध्यान रखते हैं।
धड़क में ईशान खट्टर के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद जाह्नवी को अब करण जौहर की अगली फिल्म 'तख्त' में देखा जाएगा। बता दें कि 'धड़क' फिल्म मराठी भाषा की सुपरहिट फिल्म 'सैराट' की रीमेक थी।Shorts see more
रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!
read more
- आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
- आंवला में विटामिन C होता है
- जीरे में आयरन और कैल्शियम है
ताजा खबरें
View Moreआरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदान्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाईवियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबरदतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफाअयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांगअजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पारटीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तारचांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावाऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीकेफ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेजसफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्सप्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक