श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म में जाह्नवी शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ फ़िल्मी पर्दे पर रोमांस करती नजर आई थी। इन दोनों की जोड़ी को फिल्म में दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। बात दें, फिल्म ‘धड़क’ ईशान खट्टर की दूसरी फिल्म थी। उनकी पहली फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ है। इस फिल्म का निर्देशन ईरानी निर्देशक माजिद मजिदी ने किया था।
कुछ घंटो पहले ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट जाह्नवी के साथ एक फोटो शेयर की है। सामने आई इस तस्वीर में ईशान और जाह्नवी एक दुसरे के साथ रोमांटिक अंदाज़ में दिख रहे हैं। फोटो में जाह्नवी की गोद में लेटे ईशान बेहद बोल्ड नजर आ रहे है। इस फोटो में जाह्नवी ब्लैक कलर के टॉप और डेनिम का जैकेट पहनी हुई दिख रही हैं तो वहीँ ईशान खट्टर डेनिम शर्ट में जाह्नवी के गोद में लेटे हुए दिख रहे हैं। जब से यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हुई हैं। तब से उनके फैन्स के बीच ये फोटो वायरल होती दिखाई दे रही हैं। अब तक इस फोटो को 1 लाख 72 हजार 505 से ज्यादा लाइक्स मिले है। Black & White इस फोटो को देखने के बाद ऐसा लग रहा हैं जैसे ये दोनों बॉलीवुड में अपनी खास छाप छोड़ने को तैयार हैं।














