न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक साल बाद सामने आया इंदर कुमार की 'आत्महत्या' का यह विडियो, कहा- 'मेरी अय्याशियों की वजह से...'

सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड में उनके को-स्टार रह चुके बॉलिवुड ऐक्टर इंदर कुमार का पिछले साल 28 जुलाई 2017 को अचानक निधन से हो गया था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 14 May 2018 11:09:38

एक साल बाद सामने आया इंदर कुमार की 'आत्महत्या' का यह विडियो, कहा- 'मेरी अय्याशियों की वजह से...'

सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड में उनके को-स्टार रह चुके बॉलिवुड ऐक्टर इंदर कुमार का पिछले साल 28 जुलाई 2017 को अचानक निधन से हो गया था। बताया गया था कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लगभग आधी रात को उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। 43 साल की उम्र में उनका निधन बॉलिवुड वालों के लिए एक बहुत बड़ा शौक था। अब मौत के एक साल बाद इंदर का सुसाइड से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जो हैरान कर देने वाला है।

इंदर कुमार के इस वीडियो में उन्होंने हाथ में शराब की बोतल ले रखी है। इस वीडियो को इंदर की मौत के पहले का बताया जा रहा है। इसमें वो कह रहे हैं, 'मेरी अय्याशियों ने ही मुझे बर्बाद कर दिया। अब मेरे पास सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।' इसके अलावा उन्होंने अपने पैरेंट्स को भी मैसेज दिया। उन्होंने कहा, 'मॉम-डैड आपने मुझे सबकुछ दिया लेकिन मैं कुछ नहीं कर पाया। हो सके तो मुझे माफ कर देना। आई एम सॉरी।'

इंदर का ये वीडियो उनके घर का लग रहा है। इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो असली है या नकली। हालांकि स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो इंदर की मौत के पहले का नहीं है। ये उनकी आने वाली फिल्म के लिए शूट किया गया था। इंटरनेट पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर उनकी पत्नी पल्लवी एक-दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती हैं। जिसमें इस वीडियो की सच्चाई क्या है, ये पता चल जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विडियो को देखकर लोग और उनके फैन्स अब यही कह रहे हैं कि उन्होंने आत्महत्या की है, जिसकी रिकॉर्डिंग करते हुए उन्होंने अपना दर्द भी बयां किया है।

इंदर कुमार ने दो शादियां की थीं

- इंदर कुमार ने दो शादियां की थीं। पल्लवी उनकी दूसरी पत्नी हैं।
- शादी से पहले एक्ट्रेस ईशा कोपिकर को डेट करते थे।
- पहली पत्नी सोनल कारिया ने इंदर कुमार की जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए थे। शादी टूटने के बारे में सोनल ने कहा था, 'वो ईशा कोपिकर को भूल नहीं पाया था। शायद ये पहले प्यार का असर था। वो कई बार मुझसे कहता था कि मैं ईशा से मिलने जा रहा हूं। मैं उससे कहती थी कि उसे घर पर ही बुला लो लेकिन वो नहीं मानता था।'
- सोनल ने आगे कहा था, 'उसे शराब पीने और ड्रग्स लेने की आदत थी। ये सब मेरे लिए बहुत मुश्किल हो गया था। मैंने उसे रोकने की हर कोशिश कर ली थी लेकिन वो नहीं माना। वो काफी फ्रस्ट्रेट रहता था। क्योंकि उसके पास फिल्में नहीं थीं और वो अपनी ही दुनिया में खोया रहता था।

बता दें कि इंदर कुमार ने बॉलिवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म 'मासूम' से की थी, जिसमें उनके ऑपोज़िट आयशा जुल्का थीं। निधन से पहले वह अपनी अगली फिल्म 'फटी पड़ी है यार' की तैयारी में थे, जिसमें उनके साथ सुनील पाल भी काम कर रहे थे। इंदर कुमार सलमान खान के करीबी दोस्त बताए जाते हैं। उन्होंने 'गजगामिनी', 'घूंघट', 'मां तुझे सलाम', 'कहीं प्यार न हो जाए', 'ये दूरियां' आदि फिल्मों में भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक